Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 15 अगस्त से 21 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा।
- धन और करियर की स्थिति ठीक बनी रहेगी।
- सप्ताह के मध्य में करियर या जीवन से संबंधित कोई परेशानी से चिंता हो सकती है।
- घर के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
- पार्टनरशिप के काम में आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।
- वैवाहिक सामान्य रहेगा।
वृष राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा।
- वाहन चलाने और चोट चपेट से सावधानी रखें।
- सप्ताह के अंत में कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
- इस सप्ताह सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि:
- इस सप्ताह करियर में सुधार होगा, नए रास्ते बनेंगे।
- सप्ताह की शुरुआत में आप पर ऑफिस से जुड़ा कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
- कार्यक्षेत्र में अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अन्यथा मनमुटाव हो सकता है।
- घर परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- व्यापार में इस सप्ताह अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में धन की बाधाएं दूर होंगी।
- करियर संबंधी रुके हुए काम पूरे होंगे। यह समय मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ होगा।
- परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को भी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
- सप्ताह के अंत में शत्रु और विरोधी परास्त होंगे।
- जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
सिंह राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
- कार्यस्थल में सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है।
- जिन लोगों को लंबे समय से प्रमोशन या ट्रांस्फर का इंतजार था, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
- सप्ताह के मध्य में व्यापार से संबंधित कोई लंबी दूरी की यात्रा होने की संभावना बनेगी। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कन्या राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में कोई यात्रा हो सकती है।
- सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव से बचें।
- सप्ताह के अंत में करियर और व्यापार में कोई अच्छी सफलता मिलेगी।
- कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में विजय मिलेगी।
- लव पार्टनर के साथ हंसी खुशी समय बिताने के खूब अवसर मिलेंगे।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
तुला राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में व्यापार और करियर से रुके हुये काम पूरे होंगे।
- रिसर्च आदि का काम करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकती है।
- विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- इस सप्ताह संपत्ति संबंधी काम निपटाने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है।
- सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि:
- आप लोगों के लिए लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार -चढ़ाव लिए रहने वाला है।
- इस सप्ताह आपको सम्पत्ति या वाहन का लाभ हो सकता है।
- इस सप्ताह आप सुख सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि भी खर्च कर सकते हैं।
- इस सप्ताह आपका अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।
- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
धनु राशि:
- इस सप्ताह घर की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है।
- कारोबार में पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें।
- कोर्ट केस से जुड़ी कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष मे आने की संभावना है।
- व्यवसाय के सिलसिले में इस दौरान की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी।
- बीपी, शुगर आदि रोगियों को इस सप्ताह सावधान रहने की जरूरत है।
मकर राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में किसी नजदीकी संबंधी के साथ कहासुनी हो सकती है।
- संतान पक्ष से जुड़ी बड़ी उपलब्धि से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
- प्रापर्टी से जुड़े काम करने वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।
- कारोबार में मंदी होने के बावजूद आपको कोई जरूरी आर्डर मिल सकता है।
- लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी, वहीं वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कुंभ राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें, तो बेहतर होगा।
- रिश्तों में चली आ रही समस्या इस समय समाप्त होगी।
- व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- नौकरी पेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में परेशानियां आ सकती हैं।
- इस दौरान मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें, अन्यथा परेशानियां हो सकती हैं।
- इस सप्ताह किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है।
- इस सप्ताह आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
- व्यापार में निवेश से जुड़ी गतिविधियों में जल्दबाजी ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- भूमि भवन के क्रय- विक्रय की कामना पूरी होगी और लाभ प्राप्त होगा।
- प्रेम संबंध में गलतफहमी की वजह से दरार आ सकती हैं।
