Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 08 अगस्त से 14 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। सप्ताह के पहले दिन यानी 8 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। 9 अगस्त को मंगल प्रदोष और मंगला गौरी व्रत किया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व भी सी सप्ताह 11 अगस्त को मनाया जाएगा।

मेष राशि:

  • इस सप्ताह पारिवारिक और आर्थिक दोनों नजरिए से लाभदायक है।
  • निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही अभी के लिए व्यापार यात्रा से बचें।
  • सरकारी कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
  • पारिवारिक माहौल बहुत ही सुकून भरा रहेगा।
  • सेहत ठीक रहेगी लेकिन थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसे परेशानी महसूस हो सकती हैं।

वृष राशि: 

  • यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है और निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • इस हफ्ते कारोबार से जुड़ी किसी भी तरह का महत्वपूर्ण फैसला ना लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
  • छात्रों को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।
  • प्रेम संबंधों में समय सुखद रहेगा।
  • इस सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार होता दिख रहा है।

मिथुन राशि:

  •  यह सप्ताह आप लोगों के लिए जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को हल करने वाला साबित होगा। 
  • नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है।
  • पार्टनरशिप से जुड़े कारोबार में कुछ नई योजनाएं भी बनेगी।
  • इस सप्ताह व्यापार यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।
  •  दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

कर्क राशि:

  • इस सप्ताह आपकी आर्थिक संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
  • छात्रों के पढ़ाई या करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा।
  • व्यापार मेंं कोई कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है।
  • विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

सिंह राशि:

  • इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
  •  कारोबार के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। 
  • नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
  • लव पार्टनर के साथ इस सप्ताह बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी।
  • विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि:

  • कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है।
  • इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • धर्म-कर्म व समाज सेवा से जुड़े काम में व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।
  • आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं, लेकिन किसी निवेश को लेकर मन चिंतित रहेगा।
  •  लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला राशि: 

  • इस सप्ताह प्रेम संबंधों में नई शुरुआत से मन प्रफुल्लित होगा।
  •  व्यापारिक यात्रा से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
  • किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें, आपके साथ विश्वासघात होने की आशंका है।
  • कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत भविष्य में शुभ समाचार देगी।
  • सप्ताह के मध्य में आपको करिअर या फिर कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
  •  प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमी लव पार्टनर और आपके बीच दूरी बढ़ाने का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशि:

  •  यह सप्ताह आप लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। 
  • सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
  •  आपकी आर्थिक संपत्ति अच्छी स्थिति बन रही है और निवेश के शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • इस सप्ताह व्यापारिक यात्रा से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।
  •  प्रेम संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे, लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
  • किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि:

  •  इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
  • प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आपके हक में हो सकता है।
  • कारोबार की नजर से समय बेहतर रहेगा, परंतु बहुत ही सावधान भी रहने की जरूरत है।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। 
  •  प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप जीवन में कठिनाई ला सकता है।

मकर राशि:

  • इस सप्ताह नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है।
  •  इस सप्ताह कारोबार में आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिल सकता है।
  • सप्ताह के मध्य में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा संभव है। 
  • इस सप्ताह थोड़े खर्चे बढ़ सकते हैं।
  • संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
  • पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।
  • खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है।

कुंभ राशि: 

  • इस सप्ताह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई काम चल रहा है, तो उसमें उचित सफलता मिलने की संभावना है।
  • व्यापार में किया गया कोई भी नया निवेश अच्छा परिणाम देगा। 
  •  कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। 
  • पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती है।
  • आपकी सेहत सामान्य रहेगी। 

मीन राशि: 

  • कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • इस सप्ताह आप परिवार के साथ किसी अच्छी जगह की यात्रा करने की सोच सकते हैं।
  • कारोबार में इस सप्ताह नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
  • इस सप्ताह उधार दिया हुआ धन वापस आ सकता है।
  • पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा।
  • थायराइड और रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।