Rashifal 5 August 2019, Nag Panchami 2019, Sawan Somvar Vrat : हिंदू पंचांग और ज्योतिष गणना के लिहाज से आज का दिन बहुत खास है। 26 साल बाद संजीवनी महायोग पड़ रहा है। यानी नाग पंचमी और सावन का सोमवार एक साथ। कुंडली में जिनके काल सर्प दोष हो उनके लिए ये शुभ काल साबित हो सकता है। इसके अलावा इस अद्भुत संयोग से कई राशियों के लिए खुशखबरी आ रही है वहीं कुछ की परेशानियां शुरू होने वाली हैं। इसलिए दिन की शुरुआत से पूर्व भगवान शिव की पूजा कर लें और जानें कि आपका भविष्य फल कैसा है। क्या आपको धनलाभ होगा या फिर लव लाइफ पर ग्रहण के संकेत दे रहे हैं। आइए जानें आज का दैनिक राशिफल…
Finance Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): मेष राशि के जातकों पर शिव की विशेष कृपा रहने वाली है। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आज शिवलिंग पर जल चढ़ाने से आपको करियर में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): करियर में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके उपाय के लिए आज भगवान शिव और पार्वती की सच्चे मन से उपासना करें। कर्जों से मुक्ति मिलेगी।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आप काफी समय से अपनी आय के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बॉस की कृपा है कि आप पर बन ही नहीं रही है। अपने बॉस को इंप्रेस करने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करें साथ ही भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): बिजनेसमें तरक्की मिलने के आसार हैं। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। साथ ही विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): आपको अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। करियर में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर से निकलते समय आज सावन सोमवार के दिन किसी गरीब की सहायता जरूर करें इससे काम बनने लगेंगे।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को आज घर से निकलने से पहले भगवान शिव का जलाभिषेक कर लेना चाहिए। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ जायेगी।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): आज का दिन आपके वित्त मामलों के लिए शुभ है। इनकम बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। किसी की आर्थिक सहायता करने से आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आज शिव चालीसा का पाठ करना आपके करियर के लिए फलदायी साबित होगा। संभव हो तो आज शिव मंदिर में दर्शन के लिए जरूर जाएं।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): गुस्से और वाणी पर संयम रखना होगा। ज्यादा गुस्सा आपकी सेहत खराब कर सकता है। महिलाएं घर में खाना बनाते समय सावधानी बरतें। यात्रा पर जाने के लिए दिन उत्तम नहीं है।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। जिस कारण आज शरीर में थकावट ज्यादा महसूस होगी। थोड़ा आराम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आपके परिवार में बुजुर्ग लोगों की सेहत काफी बिगड़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी अपना विशेष ध्यान रखना होगा।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आपके शरीर में ऊर्जा की मात्रा काफी रहने वाली है। जिससे आप आज कार्य स्थल में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। साथ ही दूसरों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दे सकते हैं।
मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। सेहत में काफी गिरावट आने के आसार हैं। पाचन क्रिया खराब रह सकती है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आपको सिर दर्द और कमर दर्द काफी परेशान करेगा। आज आराम करने से आपको फायदा मिलेगा। माता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपकी लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्यार का इजहार आज न करें तो बेहतर होगा। झगड़ा होने के आसार हैं।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): शादी के लिए लव पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। किसी दोस्त के माध्यम से कोई अच्छा साथी मिलने की संभावना है। शादी के प्रबल योग बन रहे हैं।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। सिंगल लोगों के मिंगल होने का समय आ गया है। आज आपको अपना पार्टनर मिल सकता है।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में मजबूती बनाए रखने के लिए आपको पहल करनी होगी। जीवन साथी अगर निराश है तो उसे मनाने की कोशिश करें।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): तुला राशि वालों को अपने पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। डिनर पर जाने की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने दिल की बात किसी व्यक्ति से करने के लिए आज का दिन उत्तम है। भाई-बंधुओं का आज हर काम में साथ मिलेगा।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): किसी खास दोस्त की तबीयत खराब होने के चलते आप दुखी रहेंगे। जीवन साथी से दूरी बढ़ सकती है। काम के चलते किसी लंबी यात्रा पर जाने के आसार हैं।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): कन्या राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण काम में परिवार वालों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध शादी के संबंधों में बदल सकते हैं। नए रिश्ते बनाने के लिए भी दिन उत्तम है।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है। लेकिन आपसी मतभेदों का निपटारा करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की सहायता न लें।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): टूटे हुए प्रेम संबंधों के फिर से जुड़ने के आसार हैं। आज आप अपने पुराने प्रेमी की बातों को समझने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज आपको अपने मनचाहे हमसफर की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। जीवन साथी के साथ किसी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): वैवाहिक संबंधों में प्यार बढ़ेगा। लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। बच्चों की तरक्की के आसार हैं।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): कुंभ वालों को धन लाभ के आसार हैं। नई नौकरी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा से लाभ मिलने के आसार हैं।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): आज आपके मित्रों की सहायता से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। कर्ज देने से बचें।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार हैं। विदेश जाने का मौका मिलेगा। बॉस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का निपटारा हो सकता है। अगर कोई केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धन कमाने के अन्य मार्ग खुलेंगे।