Rashifal 2022: मेष: इस राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत काफी अच्छी हो सकती है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। रूके हुए कार्य नए साल में पूरा होने की उम्मीद रहेगी। छात्रों को अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। जो जातक वाहन खरीदने का लंबे समय से मन बना रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
वृषभ: इस राशि वालों के लिए नया साल कई उम्मीदें लेकर आएगा। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रोफेशन लाइफ में अच्छी खासी तरक्की हासिल कर पायेंगे। धन संचय करने में सफल होंगे। आय के कई स्रोत उत्पन्न करने में आप कामयाब रहेंगे। संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर नया साल आपके लिए लाभकारी रहने की उम्मीद है।
कन्या: नया साल आपके लिए धन और आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। आय के नए स्रोतों से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। यात्रा से लाभ प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। इनकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने के आसार हैं। (यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र अनुसार इन 5 पौधों को घर में लगाने से बढ़ती है धन-दौलत)
धनु: धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक संकट दूर होने की संभावना है। मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। रोजगार के नए स्रोत उजागर होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से धन लाभ के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- बुधवार के दिन इन चीजों का दान करना करियर के लिए माना जाता है शुभ)
कुंभ: नया साल आपके लिए बेहद ही शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको हर काम में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होते रहेंगे। संपत्ति मामले में सफलता मिलेगी। करियर लाइफ के लिए साल काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। अन्य माध्यमों से भी धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें- इन जन्म तारीख वाली लड़कियां पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली, इन पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान)