Rashi Parivartan November 2022: गुरु बृहस्पति अपना स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं। नवंबर में गुरु बृहस्पति मार्गी होंगे। अभी गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में हैं। उनके मार्गी होने से कई राशियों के जातकों को कारोबार आदि में लाभ हो सकता हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति 24 नवंबर को सुबह 4.36 बजे मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति सबसे लाभकारी ग्रह माने जाते हैं। जब अपनी राशि में होते हैं, तो गुरु बृहस्पति जातकों को अच्छे परिणाम देते हैं। आइए जानते हैं कि गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से किन-किन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल हो सकता है।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति आठवें और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान सहकर्मियों और साथियों का पूरा साथ मिल सकता है। खुद का कारोबार कर रहे लोगों को लाभ हो सकता है। करियर में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सैलरी में बढ़ोतरी के साथ पदोन्नति का लाभ भी मिल सकता है। नया व्यवसाथ करना भी फायदेमंद हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए गुरु बृहस्पति छठें और नौवें भाव के स्वामी होते हैं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। निवेश करना भी फायदा पहुंचा सकता है। आर्थिक मजबूती के साथ आप धन संचय करने में भी सफल हो सकते हैं। आपके संबंधों में भी मधुरता आ सकती है। करियर में भी तरक्की मिल सकती है।

इन राशि के लोगों को गुरु बृहस्पति दे सकते हैं लाभ

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति चौथे और सातवें भाव से स्वामी होते हैं। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। कारोबार में लाभ होने के साथ आप कारोबार विस्तार भी कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। आप निवेश भी कर सकते हैं। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल हो सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते है गुरु बृहस्पति चौथे। वेतन में बढ़ोत्तरी के साथ पद भी बढ़ सकता है। करियर में लाभ हो सकता है। धन का प्रवाह अच्छा बना रह सकता है।