Raksha Bandhan Bhojpuri Song: इन दिनों लोगों पर भोजपुरी गानों का खुमार चढ़ा हुआ है। शायद ही ऐसा कोई इवेंट हो जिस पर भोजपुरी इंडस्ट्री गाने बनाने में पीछे रही हो। पहले सावन के बोल बम (Bol Bam Song) गीतों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और अब राखी के त्यौहार (Raksha Bandhan 2019) से भी संबंधित भोजपुरी गाने इंटरनेट पर छाने लगे हैं। इन दिनों इस इंडस्ट्री के 3 गाने सबसे ज्यादा हिट हो रहे हैं। लोग इंटरनेट पर बार-बार इन गानों को देख रहे हैं। इन गीतों में अंकुश राजा का  ‘लाखों में एक बहिना हमार बाड़ू’ (Lakho Me Bahina Hamar Badu) सॉन्ग लोगों को सबसे ज्यादा भा रहा है। कुछ ही दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 1,986,325 लोगों द्वारा देखा जा चुका है। आप भी देखिए अंकुश राजा का ये राखी स्पेशल गीत (Ankush Raja Raksha Bandhan Song Lakho Me Bahina Hamar Badu)

अब बात करेंगे दूसरे भोजपुरी रक्षाबंधन गीत की जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को देखने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुंजन सिंह का गीत ‘डाकिया राखी ना लाया’ (Bhojpuri Rakshabandhan Geet Dakiya Rakhi Na Laya) हाल ही में रिलीज हुआ है। लेकिन कुछ दिनों में ही इसे 919,390 लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यह गाना सेना के जवानों को समर्पित किया गया है। गाने के बोल लिखे हैं अजय बच्चन ने और म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने। आप भी देखिए भोजपुरी का यह सुपरहिट सॉन्ग (Bhojpuri Superhit Song)…

तीसरे भोजपुरी रक्षाबंधन गीत की बात करें तो यह गीत भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह द्वारा गाया गया है, जो आते ही काफी हिट भी हो गया है। अंतरा सिंह प्रियंका के रक्षा बंधन सॉन्ग के बोल रक्षाबंधन त्योहार (Rakshabandhan Tyohar) है। इसे हरेराम हसमुखी ने लिखा है और इसका म्यूजिक कंपोज रोशन सिंह ने किया है। इस सॉन्ग को रवि पंडित द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस गाने को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आप भी देखिए इस bhojpuri new raksha bandhan song को…