Rahu Rashi Parivartan 2022: राहु का गोचर ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है। करीब डेढ़ साल बाद राहु 2022 में अपनी राशि बदलने जा रहा है। राहु 12 अप्रैल 2022 में मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में राहु के प्रवेश करते ही 4 राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। धन वृद्धि के जबरदस्त योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी होने के आसार रहेंगे।
मिथुन राशि: इस राशि वालों को राहु के गोचर से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी ये अवधि अनुकूल दिखाई दे रही है। खासकर जो लोग साझेदारी का काम कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। काम की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति मिलने के प्रबल आसार हैं। इस अवधि में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।
तुला राशि: इस राशि वालों को राहु के गोचर के दौरान धन लाभ होने के आसार रहेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति होने की उम्मीद रहेगी। पेशेवर जीवन में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो नया साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मनचाही नौकरी प्राप्त होने की उम्मीद है। रूके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। अगर किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी। (यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: अगर चाहते हैं घर में सदैव रहे लक्ष्मी का वास तो चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान)
तुला राशि: राहु के गोचर से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। खासकर जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। सैलरी में अच्छी खासी ग्रोथ मिल सकती है। यात्रा से भी धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। (यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2022: ढाई साल बाद शनि बदलेंगे राशि, इन 4 राशि वालों की नौकरी में हो सकता है बदलाव)