Rahu Rashi Parivartan 2022: राहु को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाता है। राहु 12 जुलाई 2022 में मेष राशि में गोचर शुरू करेंगे और 30 अक्टूबर 2023 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। राहु के इस गोचर से 4 राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में अच्छी तरक्की मिलने की संभावना रहेगी।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए राहु का गोचर लाभप्रद साबित होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। सैलरी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार रहेंगे। अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश करने में भी आप कामयाब रहेंगे। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क राशि: राहु का गोचर आपके लिए भी शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। आपको अच्छी नौकरी के कई प्रस्ताव आ सकते हैं। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
वृश्चिक राशि: इस गोचर का वृश्चिक जातकों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको धन प्राप्ति के प्रबल आसार रहेंगे। मां लक्ष्मी की आप पर इस अवधि में विशेष कृपा रहने वाली है। निवेश से लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- January Rashifal 2022: नौकरी, पैसा, सेहत और बिजनेस हर लिहाज से जनवरी महीना इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा खास)
कुंभ राशि: आपकी आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। भाग्य का इस दौरान पूरा साथ मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। काम के चलते की गई यात्रा से अच्छे धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। (यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2022: इस राशि पर 22 साल बाद शुरू होने जा रही है शनि साढ़े साती, देखें कहीं आपकी राशि तो ये नहीं?)