Rahu Gochar 2022: शनि के बाद राहु धीमे गोचर करने वाला ग्रह माना जाता है। राहु के प्रभावों की तुलना शनि के प्रभावों से की जाती है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब 1.5 वर्ष का समय लगता है। 12 अप्रैल को राहु वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। इस गोचर का कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ पर अशुभ। यहां आप जानेंगे राहु का गोचर किन राशि वालों के लिए लाभप्रद साबित होने वाला है। किनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।
वृषभ: इस राशि वालों के लिए राहु का गोचर अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप कुछ नया करने की सोचेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपार सफलता मिलने के आसार रहेंगे। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपको अपना सपना पूरा करने के लिए कई मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा।
मिथुन: इस राशि वालों को अचानक से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके वेतन में वृद्धि हो सकती है। आमदनी अच्छी करने के इस साल कई मौके प्राप्त होंगे। जो जातक व्यापार कर रहे हैं उनके लिए ये गोचर खासतौर से लाभप्रद साबित होगा। कमाई के स्रोतों में वृद्धि होगी। इस गोचर के दौरान अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के आसार रहेंगे। निवेश के लिए भी अच्छा समय है।
कर्क: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। नए दोस्त बनेंगे। जिनसें लाभ मिलने के भी आसार रहेंगे। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। अपने रुचि के काम करने से आपको फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ये अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान आपको अपनी योग्यता दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। (यह भी पढ़ें- 2022 में मां लक्ष्मी की बनी रहे आप पर कृपा, इसके लिए अपनाएं ये चाणक्य नीति)
तुला: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। इस अवधि में आप अनधिकृत स्रोतों से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में बेहतर योजना बना सकेंगे। यात्रा से धन लाभ होने की उम्मीद रहेगी। आय में बढ़ोतरी और पद में पदोन्नति की संभावना है। (यह भी पढ़ें- Vastu Tips 2022: साल के पहले दिन इन वास्तु उपायों को अपनाने से पूरे साल नहीं होगी धन की कमी, जानिए क्या है मान्यता)