Rahu Rashi Parivartan 2022: सभी नौ ग्रहों में से एक ग्रह राहु भी है। लेकिन बाकी ग्रहों की तरह इसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता। लेकिन धार्मिक दृष्टि से इस ग्रह का महत्व होता है। क्योंकि ये लोगों के जीवन को प्रभावित करता है। शनि की तरह ही इस ग्रह की चाल भी धीमी है। इसे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाता है। राहु का भ्रम का ग्रह माना जाता है। राहु अगर शुभ भाव में स्थित है तो ये सकारात्मक फल देता है और अगर ये अशुभ भाव में है तो नकारात्मक फल देता है। राहु 12 अप्रैल 2022 में वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। जानिए इस गोचर का किन राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ: इस राशि वालों के लिए राहु नकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा। जरूरी निर्णय लेने में परेशानी होगी। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। धन हानि होने की संभावना है। लेन-देन के कार्यों में सतर्क रहें। लंबी यात्रा में नुकसान की संभावना रहेगी। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। इस अवधि में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

कन्या: इस राशि वालों को किसी से धोखा मिल सकता है। आपको भटकाव या भ्रम का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में कलह का माहौल रहने की आशंका है। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में सफलता कठिन परिश्रम के बाद मिलेगी। लेन-देन के काम में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से हानि हो सकती है। नये काम की शुरुआत बेहद सोच समझकर करें। (यह भी पढ़ें- Surya Rashi Parivartan 2021: धनु राशि में जल्द बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशि वालों को धन लाभ के प्रबल आसार)

वृश्चिक: जीवनसाथी से संबंध खराब हो सकते हैं। निर्णय लेने में आपको दिक्कत महसूस होगी। इस अवधि में आप भ्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना रड़ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें। (यह भी पढ़ें- Finance Rashifal 2022: नये साल में इन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, व्यापार हो या नौकरी हर जगह मिलेगी सफलता)