Pukhraj Stone Ke Fayde: पुखराज बृहस्पति ग्रह का रत्न माना जाता है। वैसे तो ये कई रंगों में आता है लेकिन पलाश के फूलों जैसा पीले रंग का पुखराज सबसे उत्तम माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु अशुभ फल दे रहा हो उन्हें पुखराज रत्न धारण करने की सलाह ही जाती है। मान्यता है पुखराज धारण करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। जानिए पुखराज रत्न कब, किसे और क्यों धारण करना चाहिए।

किसे पहनना चाहिए पुखराज रत्न: जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह का शुभ प्रभाव कम हो उन्हें ये रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। साथ ही धनु और मीन राशि वालों के लिए भी ये रत्न सौभाग्यशाली साबित होता है। क्योंकि गुरु इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह हैं। इसके अलावा मेष, कर्क, सिंह, और वृश्चिक लग्न के लोगों के लिए भी ये रत्न सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है। लेकिन इस रत्न को बिना ज्योतिषीय सलाह के कभी न पहनें। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को पुखराज सूट कर जाए तो उसकी किस्मत बदलत जाती है।

पुखराज रत्न के लाभ: पुखराज धारण करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं। पुखराज विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने का काम करता है। प्रशासनिक अधिकारियों, वकीलों, राजनेताओं, न्यायधीशों, शिक्षकों के लिए पुखराज फायदेमंद रत्न माना गया है। जिन जातकों को सीने, श्वास व गले से संबंधी रोग हों उनके लिए भी पुखराज लाभकारी माना गया है। ये रत्न शांति प्रदान करता है। जिन लोगों का दिमाग एकाग्र नहीं हो पाता उन्हें इस रत्न को धारण करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। ये निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करता है। (यह भी पढ़ें- शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को मिलेगी राहत, सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहने की संभावना)

सावधानी रखने योग्य बातें: इस रत्न को पन्ना, हीरा, नीलम, गोमेद और लहसुनिया के साथ नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा वृष, कन्या, मिथुन, मकर, तुला और कुंभ लग्न के लोगों को भी पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। पुखराज रत्न का वजन कभी भी 3.25 कैरेट से कम नहीं होना चाहिए। इसे धारण करने से पहले किसी विद्वान ज्योतिषाचार्य से इसकी विधिवत पूजा भी अवश्य करा लेनी चाहिए। कभी भी टूटा हुआ पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। (यह भी पढ़ें- मिथुन, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर है शनि की टेढ़ी नजर, अक्टूबर तक इन कार्यों में बरतें सावधानी)