Numerology Number 9 Prediction: अंकज्योतिष अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है उनका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इन लोगों में उत्साह और ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती। ये शरीर से ताकतवर होते हैं और इनकी आवाज भारी, तीखी और ऊंची होती है। ये जीवन में आने वाली कठिन से कठिन परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार रहते हैं। जानिए इस मूलांक वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें…

मूलांक 9 वाले सिद्धांत के पक्के होते हैं। इनका जीवन कुछ हद तक संघर्षपूर्ण रहता है। इन लोगों को अपनी खुशामद काफी पसंद होती है लेकिन इन्हें चापलूसों से खतरा भी बना रहता है। ये शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र होते हैं और उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में सफ़ल रहते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना पसंद होता है। कला और विज्ञान में इनकी गहरी रुचि रहती है। ये लोग हरफनमौला स्वभाव के होते है और अपने मित्रो में काफी लोकप्रिय होते हैं

यदि इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो परिवर्तनशील रहती है। ये जितना कमाते हैं उससे ज्यादा कई बार खर्चे कर देते हैं। इनके पास जमीन जायदाद की कभी कोई कमी नहीं होती है। ये जोखिम भरे कामों से भी खूब धन कमाते हैं लेकिन इन्हें इन मामलों में सावधानी से काम भी लेना चाहिए। कुछ मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। आपकी यही कमजोरी होती है कि आप क्रोध पर नियंत्रण नही कर पाते हैं। (यह भी पढ़ें- इस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण, रहें सावधान, जानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति)

यदि इनके सम्बंधों की बात की जाये तो ये अपने संबंधियों को खूब लाभ पहुंचाते हैं। इनके अपने भाई-बहन से किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होते रहते हैं। इनकी लव लाइफ की बात करें तो इनके प्रेम सम्बन्ध लंबे समय तक नहीं टिकते। अधिकतर गुस्से और स्वाभिमान के चलते इनके प्रेम सम्बंधों को टूटते हुए देखा गया है। इसलिए इन्हें गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। इन्हें सुंदर और आज्ञाकारी जीवनसाथी की तलाश रहती है। इनके दाम्पत्य जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं।

ये इंजीनिअर, डॉक्टर, आग या बिजली से सम्बंधित विभागों में काम करते हैं तो इन्हें अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहती है। इसके साथ ही ये राजनीति में भी अच्छा नाम कमा सकते हैं। खेल कूद , सेना, पुलिस सेवा ( IAS, IPS Service) से संबंधी क्षेत्रों में भी ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आप साहसिक और दृढ इच्छा शक्ति के बल पर अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते हैं। इल मूलांक के लोग चैलेंज को हमेशा स्वीकार करते हैं और उसमें जीत पाने की हर संभव कोशिश भी करते हैं।