Numerology Number 3: हर मूलांक के लोगों में कुछ न कुछ खूबियां देखने को मिलती हैं। मूलांक 3 वालों की बात करें तो ये काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। इस अंक के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। ये लोग काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे हर हालत में पूरा करके ही दम लेते हैं। ये काफी धार्मिक स्वभाव के भी माने जाते हैं। इनके अंदर कई तरह की खूबियां देखने को मिलती हैं।
मूलांक 3 वालों का बातचीत करने का स्टाइल कुछ अलग होता है। ये अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इनकी यही खूबी इन्हें जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता दिलाने का काम करती है। ये काफी चुलबुले और मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। ये काफी शांतिप्रिय होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अपनी बातों से दूसरों के प्रभावित कर देते हैं। ये अपना हर काम बड़े ही सावधानी से करते हैं।
ये अक्सर वाद-विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। ये परेशानियों से परेशान होने की बजाय उसका हल निकालने की पूरी कोशिश करते हैं। ये किसी भी चीज से जल्दी निराश नहीं होते। इनका दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। लेकिन लव लाइफ उतनी अच्छी नहीं रहती। ये अपने परिवार को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं।
इस मूलांक के लोग हमेशा नई-नई खोज में लगे रहते हैं। ये लाइफ में पैसा तो खूब कमाते हैं लेकिन उससे ज्यादा खर्च कर देते हैं। कई बार इनके स्वभाव में तानाशाही प्रवृत्ति की झलक देखने को मिल जाती है जिस कारण इनके कई दोस्त इनसे दूर भी हो जाते हैं। इस मूलांक वाले लोगों को अहंकार से दूर रहना चाहिए। साथ ही चापलूसों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस मूलांक के लोग व्यवसाय और नौकरी दोनों ही क्षेत्र से जुड़े होते हैं।