Numerology Prediction: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होगा। कहते हैं इस मूलांक के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिसके चलते इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। लेकिन ये लोग काफी जिद्दी और थोड़े घमंडी स्वभाव के भी माने जाते हैं। ये अपने आगे किसी की नहीं चलने देते। जानिए मूलांक 4 वालों के भविष्य, करियर, स्वभाव से जुड़ी और भी बातें।
इस मूलांक के लोग मेहनती होते हैं। ये अच्छी कमाई करने में सक्षम माने जाते हैं। ये खुद भी खुश रहते हैं साथ ही दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करते हैं। इनका स्वभाव खर्चीला होता है। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना पसंद आता है। ये हमेशा दूसरों को चौकाने वाले काम करते रहते हैं। इन्हें अपनी प्रशंसा सुनना काफी पसंद होता है। इन्हें चापलूसों से खतरा पहुंचने के आसार रहते हैं।
इस मूलांक के लोगों पर राहु ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। जिस कारण इनके जीवन में अचानक से कोई घटना घटने के आसार रहते हैं। ये लोग अनुशासन में रहना पसंद करते हैं। ये समय के पाबंद होते हैं। ये पढ़ने लिखने में अच्छे होते हैं। इनके दुश्मन आसानी से बन जाते हैं। क्योंकि ये स्वभाव के लड़ाकू और झगड़ालू होते हैं। ये जल्दी किसी के साथ नहीं ढल पाते।
सामाजिक कार्यों में इनकी काफी रूचि रहती है। ये अपने मित्रों को खूब लाभ देते हैं लेकिन बदले में इन्हें लाभ मिलने के कम आसार रहते हैं। ये अपनी बातों को गुप्त रखने में माहिर होते हैं। हालांकि दूसरों के मन के भेद निकालना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। इन्हें जीवन में कोई भी चीज अचानक से मिलती है। चाहे वो अच्छी हो या बुरी। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार जीवन में समृद्धि लेकर आता है ये रत्न, शनि ग्रह को भी करता है मजबूत)
इस मूलांक के लोग अपनी सेहत और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। इनके पारिवारिक जीवन में क्लेश रहने के ज्यादा आसार रहते हैं। इनका अपने हमसफर के साथ भी काफी झगड़ा होता रहता है।