Numerology: अंकज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से आप उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस मूलांक के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। इनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। ये लोग बेहद ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। दूसरों के मन के भेद तुरंत जान जाते हैं। जानिए मूलांक 6 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।
मूलांक 6 वाले लोग धनवान और खूबसूरत होते हैं। ये खूबसूरती की तरफ बहुद जल्दी आकर्षित भी हो जाते हैं। इस मूलांक के लोगों को सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। ये बेहद ही शौकीन मिजाज के होते हैं। ये राजा-महाराजाओं की तरह अपनी जिंदगी जीते हैं। इनके पास धन और संपत्ति दोनों अच्छी मात्रा में रहती है। ये हमेशा बन-ठनकर रहना पसंद करते हैं। इन्हें देखकर इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ये हमेशा अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखाई देते हैं।
ये विश्वसनीय और शांति प्रिय होते हैं। ये खुद भी खुश रहना पसंद करते हैं और अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। संगीत और चित्रकला में इनकी अच्छी रुचि होती है। ये मेहनत करके धनी बनते हैं। धन संपत्ति के मामले में इन्हें कुछ अदालती मामलों का भी सामना करना पड़ जाता है। ये कला, आभूषण या वस्त्रों के व्यापार या फिर इनसे जुडे कामों में काफी अच्छा कर सकते हैं। फ़िल्म, नाटक, सोने-चांदी, हीरे आदि से संबंधित काम भी इनके लिए शुभ रहते हैं। (यह भी पढ़ें- इन जन्म तारीख वाले लोग माने जाते हैं जिद्दी और घमंडी, लेकिन धन के मामले में होते हैं बहुत लकी)
इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय रहता है। ये बेहद रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। लेकिन इनकी लव लाइफ तनाव भरी रहती है। क्योंकि ये रिलेशनशिप बनाने में बेहद जल्दबाजी करते हैं। जिससे बाद में इन्हें कई बार पछताना पड़ता है।