Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है उनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ये लोग अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं। ये काफी इंटेलिजेंट और स्मार्ट होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है।
A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग पहली नजर में थोड़े रूड और ईगो वाले लगते हैं। क्योंकि ये जल्दी से किसी से घुलमिल नहीं पाते। लेकिन असल में ये लोग रूड नहीं होते। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। ये अपनी बातों को स्पष्ट तौर पर सबके सामने रख देते हैं। इनका दिल साफ होता है। जो मन में आता है कह देते हैं। इन लोगों में धैर्य की थोड़ी कमी देखी जाती है। ये हर चीज को जल्दी पाना चाहते हैं जिससे कई बार परेशान रहते हैं। इन्हें गुस्सा काफी तेज आता है। जिस पर ये कंट्रोल नहीं कर पाते।
A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग काफी मेहनती भी होते हैं। ये लाइफ में जो भी लक्ष्य निर्धारित करते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये देखने में काफी आकर्षक होते हैं जिस वजह से हर कोई इनकी तरफ खींचा चला आता है। इनके अंदर जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। इन लोगों की सोच और पसंद दूसरों से हटकर होती है। इन्हें न तो खुद झूठ बोलना पसंद होता है और न ही झूठ बोलने वाले लोग पसंद आते हैं। ये ज्यादातर सच बोलते हैं। (यह भी पढ़ें- पति की खूब केयर करती हैं इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां, हर मुसीबत में खड़ी रहती हैं साथ)
ये थोड़े कम रोमांटिक होते हैं। ये जिस शख्स से प्यार करते हैं उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। इन्हें पब्लिक प्लेस पर प्यार दिखाना पसंद नहीं होता। ये अपने प्यार को एकांत क्षणों में ही जाहिर कर पाते हैं। इनकी मैरिज लाइफ काफी खुशनुमा रहती है। ये अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। ये अपनों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।