Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार राशि से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। जिसका अच्छा या बुरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोग धन के मामले में तो बेहद लकी माने जाते हैं लेकिन प्यार के मामले में इन्हें अक्सर असफलता मिलने के आसार रहते हैं। जानिए ये कौन सी राशियों के लोग हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाने की पूरी कोशिश करते हैं। इन्हें किस्मत का भी खूब साथ मिलता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। लेकिन प्यार के मामले में ये लोग थोड़े अनलकी साबित होते हैं। इन्हें प्यार में कभी न कभी धोखा मिलने के आसार रहते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के जातक मेहनत और ईमानदारी से किसी भी काम में सफलता हासिल करने में सक्षम होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये काफी व्यवहारिक भी होते हैं। इनके दोस्त भी काफी जल्दी बन जाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। लेकिन प्यार के मामले में ये उतने लकी नहीं होते। इनका लव रिलेशन लंबे समय तक नहीं चल पाता। (यह भी पढ़ें- धनतेरस पर इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा, धन प्राप्ति के आसार)

कन्या राशि: इस राशि के लोग धन की बचत करने में माहिर होते हैं। इनके पास धन की कभी कमी नहीं रहती। ये हर काम को अच्छे से और समय पर पूरा करने की कोशिश करते हैं। इनका यही गुण इन्हें करियर में आगे बढ़ने में मदद करता है। लेकिन लव लाइफ को लेकर ये अक्सर परेशान रहते हैं। ये लोग अपनी गलतियों को जल्दी से स्वीकार नहीं करते जिस कारण इनके कई रिलेशन खराब होने के आसार रहते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ये हर काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते हैं। ये अपनी लाइफ में काफी तरक्की करते हैं लेकिन लव लाइफ को लेकर परेशान रहते हैं। ये अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखते हैं और अगर कोई इनकी उम्मीदों पर खरा न उतरे तो ये अपना रिलेशन खत्म करने में जरा भी देरी नहीं करते। (यह भी पढ़ें- इन जन्म तारीख वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना रहेगा खास, नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार)