Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष अनुसार हर राशि का स्वभाव अलग होता है। जिसके आधार पर किसी भी व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। कुछ राशियों का स्वभाव मतलबी माना जाता है। यानी इन राशि से जुड़े लोग सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। अगर ये एक बार नाराज हो गए तो अपने दोस्तों को भी धोखा देने से पीछे नहीं हटते। इन लोगों के अधिकतर संबंध स्वार्थ से ही जुड़े होते हैं। हालांकि इस नेचर के चलते ये लाइफ में खूब तरक्की भी करते हैं। जानिए ज्योतिष अनुसार मतलबी राशियां…

मिथुन राशि: ये लोग बातचीत करने में बेहद माहिर होते हैं। अधिकतर ये वहां मतलबी बन जाते हैं जहां इनकी सबसे ज्यादा सुनी जाती है। अगर आपका कोई दोस्त या साथी इस राशि से जुड़ा है तो आपको उनको सहना होगा और हमेशा उनकी हर बात को सुनना होगा। यदि आपने इनसे जरा भी तर्क-वितर्क किया तो ये अपनी दोस्ती तोड़ने में जरा सी भी देरी नहीं करते। इन्हें खुद का सम्मान सबसे ज्यादा प्रिय होता है।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को हमेशा स्पॉटलाइट में रहना पसंद आता है। ये लोग असुरक्षित और महत्वाकांक्षी होते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनकी लाइमलाइट को चुराने की कोशिश करता है तो ये उसे नीचे गिराने की हर संभव कोशिश करेंगे। इस स्थिति में ये अपने दोस्तों को भी माफ नहीं करते। ये लोग अकसर तब मतलबी बन जाते हैं जब इनका अधिकार बांटने की कोई कोशिश करे। 26 मई का चंद्र ग्रहण 5 राशियों के लिए दे रहा शुभ संकेत, जानिए किन्हें होगा धन लाभ

कन्या राशि: कन्या राशि के लोग पैसों के लेनदेन में मतलबी बने होते हैं। ये लोग अपने दोस्तों को भी जरूरत पड़ने पर एक रुपया भी उधार देने से कतराते हैं। यदि इनका कोई दिल दुखा दे तो ये सार्वजनिक रूप से उसका अपमान करने से भी नहीं चूकेंगे। ये लोग कई रिश्ते भी सिर्फ मतलब के लिए बनाते हैं। महीने की इन तारीखों में जन्मे लोगों पर शुक्र का रहता है प्रभाव, इन्हें लाइफ में मिलते हैं सारे ऐशोआराम

धनु राशि: इस राशि के लोग बहुत ज्यादा मतलबी होते हैं। इन्हें अपनी दुनिया में किसी का भी दखल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है। ये लोग अपना मतलब सीधा करने के लिए अपने रिश्ते को भी दांव पर लगा सकते हैं। ये राशि 12 राशियों में सबसे मतलबी मानी जाती है। भूलकर भी किसी से ये 5 बातें न करें शेयर, जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी