Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष अनुसार हर राशि के लोगों का नेचर, पसंद-नापसंद अलग-अलग होती है। कहते हैं हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। जिसका प्रभाव संबंधित राशियों के लोगों पर पड़ता है। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनसें जुड़े लोग अपने आप को हमेशा दूसरों से बेहतर समझते हैं ये लोग जल्दी किसी की बात नहीं मानते हैं। जिस कारण कई लोग इनके दुश्मन भी बन जाते हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
सिंह: इस राशि के लोग काफी समझदार और मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं। इनकी आदत होती है कि ये खुद को हमेशा दूसरों से बेहतर समझते हैं। जिस कारण ये किसी की राय सुनना पसंद नहीं करते। अपनी इसी आदत के कारण इन्हें कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है। इनके इस नेचर के कारण लोग इन्हें घमंडी समझने लगते हैं।
कन्या: इस राशि के लोग काफी संवेदनशील होते हैं। इन्हें कोई भी बात बहुत जल्दी बुरी लग जाती है। ये दूसरों के काम में कोई न कोई गलती निकाल ही देते हैं लेकिन अगर कोई इन्हें इनकी गलती बताए तो ये बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनके लोगों के अंदर भी अपने को दूसरों से बेहतर समझने की आदत होती है।
धनु: इस राशि के लोग काफी विनम्र स्वभाव के माने जाते हैं। ये काफी गुणी और प्रतिभाशाली भी होते हैं। ये अपने आप को दूसरों से बेहतर मानते हैं। ये जल्दी से किसी की राय लेना पसंद नहीं करते। इस राशि के लोगों को सही गलत की अच्छी समझ होती है। इनके निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी होती है। धनु वालों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव रहता है। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशि के लोग किस्मत के माने जाते हैं धनी, इनकी सुख सुविधाओं में नहीं रहती कोई कमी)
मीन: इस राशि के लोगों का स्वभाव सबसे अलग होता है। ये अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। जिस कारण कई लोग इन्हें स्वार्थी भी समझने लगते हैं। इनके दोस्तों की संख्या भी काफी कम होती है। ये हमेशा खुद को दूसरों से बेहतर समझते हैं।
