Aaj ka Rashifal 1 July 2022 In Hindi: 1 जुलाई शुक्रवार को चंद्रमा का संचार कर्क राशि में दिन-रात रहेगा। महीने के पहले दिन चंद्रमा का अपनी ही राशि में गोचर एक अच्छा शुभ संयोग है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति और चाल का भी सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इन हालात में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? देखिए गणेश जी की कृपा से आपको महीने के पहले दिन क्या मिल रहा है।
मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन क्रय करने के लिए शुभ है।
वृष : आज ऑफिस के कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितिया रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन : व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कायक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
कर्क : आज सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है।
सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।
कन्या : जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। माता की ओर से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। परिवार का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
वृश्चिक : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु : बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है।
मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। तनाव से बचकर रहें। रुके हुए काम बनेंगे।
कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
मीन : आज नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफालता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
