Horoscope Today, Daily Rashifal 22 August 2022: मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

वृष : आज धन का व्यय हो सकता है। जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन : आज व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के झगड़ों से बचें।

कर्क : आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या : गृह कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बैंकिंग जॉब में सफलता मिल सकती है। पिता का आशीर्वाद लें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अति उत्साह से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। निवेश पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।

धनु : आज जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर : बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ : छात्र सफल रहेंगे। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सान्निध्य एवं सहयोग मिलेगा।

मीन : शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही है।