Horoscope Today, Daily Rashifal 29 August 2022: मेष : आज यात्रा को लेकर लाभ रहेगा। धन प्राप्ति की संभावना है। जॉब में प्रोमोशन के संयोग हैं। आज के दिन आपके शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता होगी। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन आपकी व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृष : आज का दिन बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी। प्रेम में कलह होने की सम्भावना है।
मिथुन : आज के दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। आज के दिन आप भूमि भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क : आज जॉब से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आज के दिन किसी तरह का कोई भी आर्थिक निवेश ना करें।
सिंह : आज जॉब में किसी नवीन पद से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन धन की आवक बढ़ेगी। आपकी आय के नवीन मार्ग बनेंगे।
कन्या : आज जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोर्ट कचहरी में आपको विजय मिलने की सम्भावना है।
तुला : व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें। आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
वृश्चिक : आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
धनु : आज गृह निर्माण को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके व्यावसायिक सफलता का योग बनेगा।
मकर : वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। आप व्यापार में तरक्की करेंगे। जीवन में नव प्रेम का आगमन होगा।
कुंभ : जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे, जिससे व्यापार में शुभता बनी रहेगी। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन : जॉब में उन्नति होगी। आज नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं। बड़ा आर्थिक लाभ संभावित है। आज के दिन आप ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। आपका सामाजिक कद बढ़ेगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।
