Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव, आदतों और जीवन के बारे में जाना जा सकता है। हर अंक का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है और इन्हीं ग्रहों का प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है।
मूलांक 6 वालों को जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये लोग अपनी जिंदगी राजा महाराजाओं की तरह जीते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही रहते हैं। ये मेहनत करके बड़ी जल्दी सबसे आगे निकल जाते हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं साथ ही अपनी सुख सुविधाओं पर भी बहुत धन खर्च करते हैं। इन पर कुबेर देवता की विशेष कृपा रहती है। ये जिस काम में हाथ डालते हैं वहां सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
इस मूलांक के लोग पैसा कमाने और उसका संचय करने में भी माहिर होते हैं। इन्हें इस बात की अच्छी जानकारी होती है कि पैसा कब और कहां लगाने से लाभ मिलेगा। ये कार्यस्थल पर सबकी वाहवाही बटोरते हैं। इनके काम करने का स्टाइल सबसे अलग होता है। ये बहुत जल्दी लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। इनके अंदर पैसा कमाने का एक जुनून देखने को मिलता है। ये पैसा कमाने की योजना बनाने में भी माहिर माने जाते हैं। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति सदैव अच्छी रहती है। (यह भी पढ़ें- 2022 में इन राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला, आर्थिक स्थिति शानदार रहने की उम्मीद)
ये जोखिम वाले कार्यों को करने में भी माहिर माने जाते हैं। इसलिए ये बिजनेस में काफी अच्छा करते हैं। ये पढ़ने लिखने में होशियार होते हैं जिस कारण ये शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में भी अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हें संगीत और कला में विशेष रुचि होती है जिस कारण ये यहां भी नाम कमाते हैं। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है। इन्हें हमेशा बन ठनकर रहना पसंद आता है। इन्हें पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना रहती है। (यह भी पढ़ें- 2022 में इस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति, धन-दौलत में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना)