Numerology: ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंकशास्त्र का भी इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उन लोगों का मूलांक 4 माना जाता है। कहते हैं कि इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिसके चलते इन लोगों के पास पैसे का अभाव शायद ही कभी देखने को मिले। लेकिन एक क्षेत्र ऐसा होता है जिसमें इन्हें करियर बनाने से बचना चाहिए क्योंकि यहां इन्हें सफलता मिलने के कम ही आसार होते हैं।

इस मूलांक वाले नौकरी में अच्छी कमाई कर सकते हैं लेकिन इन्हें बिजनेस में अक्सर नुकसान उठाते देखा गया है। अंक शास्त्र के अनुसार अंक 4 वाले लोगों को व्यापार नहीं करने की सलाह दी जाती है। इन लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी होती है जिसके चलते ये सही समय पर सही फैसले नहीं ले पाते हैं। ये लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं। इन्हें कई लोगों से धोखा मिलने के आसार रहते हैं।

इस मूलांक वाले लोग मस्तमौला होते हैं। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीना पसंद करते हैं। इन्हें हमेशा लोगों के बीच में खुशी बांटते हुए देखा जा सकता है। इन्हें सुंदरता काफी प्रभावित करती है। इनकी अधिकतर लव मैरिज होती है। ये लोग अपने जीवन में काफी तरक्की करते हैं। ये लोग अपने मित्रों पर खूब धन खर्च करते हैं। इन लोगों को हर चीज की अच्छी जानकारी होती है। इन 4 राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा पैसे से होता है लगाव, बिना स्वार्थ के नहीं बनाते रिश्ते

मूलांक 4 वाले लोग काफी घमंडी व उपद्रवी होते हैं। लेकिन ये लोग अकसर कुछ ऐसे काम कर जाते हैं जिससे लोग इनके मुरीद हो जाते हैं। ये फल वैज्ञानिक या बेहतर राजनीतिज्ञ व महान क्रांतिकारी भी बन सकते हैं। ये समय के पाबंद होते हैं। इन्हें दोस्तों के चक्कर में कई बार नुकसान उठाते भी देखा गया है। इन्हें गलत संगत से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ये लोग व्यर्थ के कार्यों में पैसा बर्बाद करके पछताते हैं। ये अच्छे समाज सुधारक भी बनते हैं। Chanakya Niti: इन 3 कार्यों को कभी न करें, क्योंकि इससे मान-सम्मान होता है कम

इन मूलांक वाले लोग दूसरों की निंदा ज्यादा करते हैं। इन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। साथ ही पैसों की बचत अवश्य करनी चाहिए। आपको अजनबी लोगों से बचकर रहना चाहिए। इस अंक वालों के साथ कोई भी घटना अचानक घटने के आसार रहते हैं क्योंकि ये भाग्यांक राहु से प्रभावित होता है। इन लोगों का लाइफ में चाहे जितनी ही उपलब्धियां क्यों न मिल जाए लेकिन ये उससे शांत नहीं होते।