Purvashada Nakshatra People: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र मंडल का 20वां नक्षत्र है। जो धनुराशि में आता है। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है। पूर्वाषाढ़ा का अर्थ है पूर्व अपराजेय जिसे जीत पाना असंभव हो। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति उत्साही और हर कार्य को बहुत ही रूचि के साथ करने वाले होते हैं। ये कर्मठ और पराक्रमी भी होते हैं। ये अपन मेहनत से किसी भी काम में सफलता हासिल करने में सक्षम होते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को पराजय काफी तकलीफ देती है इसलिए ये हर हाल में विजय प्राप्त करने के अभिलाषी होते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी यही नक्षत्र है।
ये लोग काफी दयालु और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। इन लोगों में आत्मबल गजब का होता है। ये कठिन से कठिन कार्य करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में लक्ष्य तक पहुंचने की अद्भुत शक्ति होती है। इन लोगों में खास बात ये है कि ये जल्दी दुखी नहीं होते हैं। ये धैर्यवान होते हैं। ये लंबा इंतजार करके बड़ा मुनाफा लेने के पक्षधर होते हैं। ये सदैव अपने आप को खुश रखने की कोशिश करते हैं। सबकुछ होने के बाद भी ये लोग सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। इन्हें पैसे से ज्यादा अपना मान-सम्मान प्रिय होता है। ये लोग अच्छे राजनेता भी बन सकते हैं।
ये लोग अच्छे मोटिवेटर, हंसमुख, मिलनसार और कला प्रिय होते हैं। ये देखने में काफी सीरियस लगते हैं लेकिन अंदर से नरम दिल होते हैं। लेकिन इनसे बात करने में तुरंत ही स्पष्ट हो जाएगा कि यह बहुत ही प्रसन्न रहने वाले विलक्षण व्यक्ति हैं। ये किसी काम में जोखिम उठाने से नहीं डरते। इन 3 राशि वालों पर शनिदेव की रहती है विशेष कृपा, कड़ी मेहनत से ये अच्छे मुकाम कर लेते हैं हासिल
इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को अपनी प्रशंसा पसंद होती है और यही नहीं यह लोग समय-समय पर अपनी मार्केटिंग भी करते रहते हैं। इस नक्षत्र वालों को उन लोगों से सावधान रहना चाहिए जो इनकी ज्यादा तारीफ करते हों। इन्हें चापलूसों से हानि पहुंचने के आसार रहते हैं। धनु, मकर समेत इन 5 राशियों पर शनि की रहेगी टेढ़ी नजर, इस दिन से शनि की उल्टी चाल होगी शुरू