मूल नक्षत्र के चारों चरण धनु राशि में आते हैं। इस नक्षत्र का स्वामी केतु है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में जन्मे बच्चों को कुछ समय तक परेशानियां होती हैं। जिस कारण ग्रह-नक्षत्रों की शांति के लिए पूजा की जाती है। नक्षत्र मंडल में इस नक्षत्र का स्थान 19वां है। मूल नक्षत्र के जातकों का स्वभाव जिद्दी होता है। ये लोग अपना हर कार्य ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्मे हैं।

मूल नक्षत्र के लोग हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर केंद्रित रहते हैं और जब तक इन्हें लक्ष्य नहीं मिल जाता तब कर ये लोग राहत की सांस नहीं लेते। इन लोगों को विचार काफी दृढ़ होते हैं और निर्णय लेने की इनमें अच्छी क्षमता होती है। ये पढ़ने लिखने में बुद्धिमान और भविष्य को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं। इन्हें कम उम्र में ही इस बात का पता चल जाता है कि इन्हें आगे चलकर क्या करना है।

हर चीज का इनके पास पहले से ही प्लान रहता है। ये मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये खोजी बुद्धि के होते हैं। इन्हें हर चीज की जानकारी रहती है। इनका स्वभाव दयालु होता है जिस कारण कई लोग इनका फायदा भी उठा लेते हैं। ये अपने कार्य में कुशल और निपुण होते हैं। कार्यस्थल पर ये हमेशा आगे रहते हैं। ये खुद का व्यवसाय करना ज्यादा पसंद करते हैं। चुनौतियों से लड़ना इन्हें पसंद होता है। दूसरों की मदद के लिए ये लोग हमेशा तैयार रहते हैं। यह भी पढ़ें- मेष राशि और भरणी नक्षत्र में जन्मे हैं गृह मंत्री अमित शाह, अपनी धुन के पक्के होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग

मूल नक्षत्र में जन्मे लोग अपने परिवार की हर जरूरत को पूरा करते हैं और माता पिता की हर बात मानते हैं। इनके मित्र काफी कम होते हैं और उनके लिए ये कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। मूल नक्षत्र वाले व्यक्ति यश, प्रतिभा, धन सब प्राप्त करने वाले होते हैं। इन लोगों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। इस नक्षत्र के जन्मे व्यक्ति कर्मठ व सक्रिय होते हैं। अपने विचारों को क्रियान्वित करने में ये देरी नहीं करते। यह भी पढ़ें- इस यंत्र को तिजोरी या अलमारी में रखने से धन-वैभव में हो सकती है बढ़ोतरी, ऐसी है मान्यता