Pawan Singh Song, Gana, Video, Geet, Bhakti, Bhajan, Bhojpuri: पवन सिंह भोजपुरी के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक हैं। इनके गानों को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं। इनका कोई भी गीत यूट्यूब पर आते ही कुछ ही समय में लाखों की संख्या में व्यूज पा लेता है। पवन सिंह को “लॉलीपॉप लागेलु” गाने से असली पहचान मिली। जितना ये अपने फिल्मी गानों के लिए जाने जाते हैं उतना ही इनके भक्ति गानों को भी खूब पसंद किया जाता है। नवरात्रि, दशहरा, जन्माष्टमी जैसे लगभग हर त्योहार पर इनके भक्ति गाने आपको जरूर देखने को मिल जायेंगे।
खासकर इनके देवी मैया पर गाये गये गीतों को काफी पसंद किया जाता है। इनका ‘सईया जी घरे नाही आयो’ सॉन्ग काफी पसंद किया गया। इस गीत को नवरात्रि के समय में रिलीज किया गया। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। लिरिक्स श्याम देहाती और आजाद सिंह के हैं। इसके म्यूजिक डायरेक्टर भी श्याम-आजाद हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 2,853,318 व्यूज मिल चुके हैं।
‘माई के चुनरी चढ़वनी’ पवन सिंह के इस हिट गीत में उनके साथ अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं। इस गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। आप भी सुनिए भोजपुरी की इस सुपरहिट जोड़ी का भक्ति गीत…
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् । सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि… मंत्र को सुनिए पवन सिंह की मधुर आवाज में…
‘दुलार देवी मैया के’ एल्बम का ‘ललकी चुनरिया ओढ़ के’ गाने को कौन नहीं जानता। इस गाने को सुनने के लिए किसी त्योहार के होने की जरूरत नहीं है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह के इस खूबसूरत से गीत को यूट्यूब पर बड़ी संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। और लिरिक्स मनोज मतलबी के हैं।
‘सुन रे सुघनिया’ इस गाने में भी अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।
एल्बम ‘मेरी मां’ का गाना ‘लच लच लचके डढिया’ भी पवन सिंह ने गाया है। लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।
‘मन भावे मैया के चुनरिया गोटेदार सईया लेले अईहा’ गाना भी पवन सिंह का काफी पॉपुलर हुआ है। इसके लिरिक्स विनय बिहारी के हैं। यूट्यूब पर इस गीत को 24,620,748 बार देखा जा चुका है। पवन सिंह ने देवी मैया पर ही नहीं बल्कि शिव जी, श्री कृष्ण और भगवान राम पर भी कई गीत गाये हैं। इन गीतों को भी लोगों ने काफी पसंद किया।

