Pawan Singh Song, Geet, Gane, Bhakti Gana: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के काफी लोकप्रिय चेहरे हैं। इनके एक एक गाने पर लाखों से करोड़ों में व्यूज मिल जाते हैं। पवन सिंह को ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाने से एक अलग पहचान मिली। इनका ये गाना किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देता है। इनके फिल्मी गाने ही नहीं कई ऐसे भक्ति गाने भी हैं जो जबरदस्त हिट साबित हुए। तभी तो इन गानों को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है।

लगभग हर त्योहार पर पवन सिंह के भक्ति गाने जरूर रिलीज कर दिये जाते हैं। जो रिलीज होते ही कुछ ही समय में लाखों के व्यूज भी पा लेते हैं। इनकी फैन फोलोविंग में कोई कमी नहीं। पवन सिंह ने देवी मैया पर बने कई गीत गाये हैं जो नवरात्रि के टाइम में रिलीज किये गये लेकिन इन गानों को आप कभी भी सुनकर झूम सकते हैं।

अक्षरा सिंह के साथ आया पवन सिंह का ‘ललकी चुनरिया ओढ़ के’ गाना काफी पसंद किया गया। नवरात्रि में रिलीज हुए इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह बड़े ही खूबसूरत एतायर में नजर आ रहे हैं। ये गाना दुलार देवी मैया के एल्बम का है। आप भी देखिए इस शानदार भक्ति गीत को…

पवन सिंह और प्रियंका सिंह का गाया गाना ‘मेला घूमने आनी’ भी काफी पसंद किया गया। गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है। एल्बम मेरी मां के इस गीत को यूट्यूब पर 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का ‘सुन रे सुघनिया’ गाना भी लोगों को काफी पसंद आया। तभी तो इस गीत को यूट्यूब पर 39 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने मिलकर गाया है। लिरिक्स मनोज मतलबी मे लिखे हैं।

‘मैया के आरती उतारो रे, मंगल गीत गाओ रे’ गाना पवन सिंह का बेहद ही खूबसूरत देवी भक्ति गीत है। संगीत श्याम आजाद ने दिया है।

‘माई के चुनरी चढ़ावानी’ पवन सिंह ने इस गीत को गाया है। गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं। लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं। इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है।

ये पवन सिंह के वो भक्ति गाने हैं जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। पवन सिंह ने देवी मैया ही नहीं बल्कि शिव, हनुमान जी पर भी गीत गाये हैं।