Pawan Singh Ka Gana, Geet: ‘लॉलीपॉप लागेलू’ (Lollypop Lagelu) गाने से देश और दुनिया में मशहूर हुए पवन सिंह के फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि भक्ति गीतों को भी खूब पसंद किया जाता है। इनका कोई भी गाना इंटरनेट पर आते ही काफी जल्द वायरल हो जाता है। इनके कई गानों पर करोड़ों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। इसी तरह इनके भक्ति से भरे देवी गीतों को सुनने वालों की संख्या में भी कोई कमी नहीं है। इनके सुन रे सुघनिया, कर्पूरगौरं करुणावतारं, निमिया के डढ़िया डोले गीत काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
– ‘सुन रे सुगनीयां’ पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये देवी गीत साल 2017 में रिलीज किया गया था। इस गीत में पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने मिलकर अपनी आवाज दी है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 38,295,086 बार देखा जा चुका है। आप भी देखें इस खूबसूरत देवी गीत को…
– कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।
मंदिर हो या घर आरती के बाद शिव मंत्र ‘कर्पूरगौरं’ का जाप होते अक्सर सुना जाता है। भगवान शिव की ये स्तुति शिव-पार्वती विवाह के समय विष्णु द्वारा गाई हुई मानी जाती है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। शिव जी की इस स्तुति में उनके दिव्य रूप का बखान किया गया है। यहां आप सुनेंगे पवन सिंह की आवाज में इस अलौकिक मंत्र को…
– ‘निमिया के डढ़िया डोले’ देवी मैया का ये गीत काफी पुराना है जिसे पवन सिंह ने गाया है। इस गाने को लिखा है विनय बिहारी ने। आप भी देखें पवन सिंह का ये देवी गीत
– भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का ‘होखे जनि बिहान ए माई’ देवी गीत भी काफी खूबसूरत है। इस गाने के बोल राजेश मिश्रा के हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। इस गीत को यूट्यूब पर 1,544,646 बार देखा जा चुका है।

