Holi Bhojpuri Song: रंगों का त्योहार होली इस साल 29 मार्च को है। इस पर्व को लोग नाच-गाकर मनाते हैं। ये त्योहार वैसे तो हर उम्र के व्यक्ति के लिए खास होता है। लेकिन बच्चे इस दिन खासतौर से एंजॉय करते हैं। घर पर लोग होली की पार्टी करते हैं और इन पार्टियों में होली का म्यूजिक न बजे भला ये कैसे हो सकता है। यहां आप देखेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह के फेमस होली गीत…
होली त्योहार भगवान कृष्ण और राधा जी को समर्पित है। कहा जाता है कि सबसे पहले कृष्ण जी ने राधा जी के साथ होली खेली थी और तभी से इसे त्योहार रूप में मनाया जाता है। इसलिए होली के गीतों में भगवान कृष्ण और राधा रानी का जिक्र जरूर होता है। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा की होली देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।
शायद ही कोई ऐसा त्योहार हो जिस पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आपको गीत न मिलें और जब बात होली के त्योहार की है तो आपको इस कलाकार के कई गीत यूट्यूब पर मिल जाएंगे। होली पर पवन सिंह का ‘मोहन खेले होली रे’ होली गीत काफी ज्यादा सुना जाता है। इस गाने में भगवान कृष्ण और राधा रानी की होली के बारे में बताया गया है।
पवन सिंह का ‘सदा आनंद रहे’ होली गीत भी होली के त्योहार में चार चांद लगा देता है। भोजपुरी संगीत के दिवाने इस गीत को इस खास मौके पर जरूर सुनते हैं। होली मिलन एल्बम का ये गीत यूट्यूब पर करीब 4 मिलियन बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए इस पॉपुलर होली गीत को…
पवन सिंह का भगवान कृष्ण को समर्पित ‘ब्रज में नन्दलाल’ गीत भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गाने में पवन सिंह के साथ इंदू सोनाली और अल्का झा ने भी अपनी आवाज दी है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं। देखिए इस शानदार होली गीत को…
होली का पर्व सभी लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। ये त्योहार आपस के गिले शिकवे दूर करता है। इस दिन लोग अपने घरों में तरह तरह के पकवान बनाते हैं। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं।

