Panna Stone: पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। अंग्रेजी में इसे एमराल्ड कहते हैं। ये हरे रंग का होता है। ऐसी मान्यता है कि इसे धारण करने से अनिश्चितता निश्चितता में बदल जाती है। छात्रों के लिए ये काफी फलदायी माना जाता है। कहते हैं इसके प्रभाव से बुद्धि तेज होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है। व्यापारियों के लिए भी ये रत्न काफी लाभकारी माना जाता है। जानिए पन्ना रत्न कब, किसे और कैसे धारण करना चाहिेए।

पन्ना पहनने के लाभ: ऐसी मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से व्यापार में लाभ प्राप्त होने लगता है। जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है या जो शीघ्र भूल जाते हैं उनके लिए भी ये रत्न शुभ माना गया है। रोगियों के लिए भी पन्ना बलवर्धक और सुख देने वाला होता है। इसे पहनने से बुध ग्रह मजबूत होकर अपना शुभ प्रभाव देने लगते हैं। नेत्र रोगों के लिए भी ये रत्न काफी शुभ माना गया है। पन्ना पीआर, मीडिया या मास कम्युनिकेशन से संबंधित काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा पहुँचाता है।

किन राशियों को धारण करना चाहिए और किन्हें नहीं? ज्योतिष शास्त्र अनुसार मिथुन और कन्या वालों को ये रत्न काफी फलदायी साबित होता है। लेकिन किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही इसे धारण करें। इसके अलावा पन्ना वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग भी पहन सकते हैं। लेकिन मेष, कर्क और वृश्चिक वालों को पन्ना बिलकुल भी धारण नहीं करना चाहिए। वहीं सिंह, धनु और मीन जातक कुछ विशेष परिस्थितियों में पन्ना धारण कर सकते हैं। अगर किसी के जन्म लग्न में बुध छठे, आठवें, 12वें भाव में हो तो भी ये रत्न धारण किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- पुखराज पहनने से भाग्य में होती है वृद्धि, जानिए किन राशियों के लिए ये सौभाग्यशाली साबित होता है

पन्ना धारण करने के नियम: पन्ने को चांदी में या सोने की अंगूठी में जड़वाकर हाथ की सबसे छोटी उंगली में बुधवार के दिन धारण कर सकते हैं। इसे सूर्योदय से लगभग 10 बजे तक पहन सकते हैं। पन्ना सोने में धारण करना सबसे शुभ माना जाता है। पन्ना कम से कम तीन कैरेट का होना चाहिए। पन्ना धारण करने से पहले उसे एक रात के लिए गंगाजल, शहद, मिश्री व दूध के घोल में डुबोकर रख दें। उसके बाद बुधवार के दिन सुबह इसे निकाल कर धूप दीप दिखाएं और ओम बू बुधाय नम: मंत्र का 108 बार जाप कर धारण कर लें। यह भी पढ़ें- हीरा पहनने से सुख-समृद्धि आने की है मान्यता, जानिए किन राशि वालों को ये बिल्कुल भी नहीं करता सूट