आज आषाढ़ मास की अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) लगने जा रहा है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है। 21 जून को ही साल का सबसे बड़ा दिन भी होता है। आज सूर्य सामान्य दिनों की अपेक्षा जल्दी निकलता है और देर से ढलता है। सुबह 05.28 बजे सूर्योदय हो जायेगा और सूर्यास्त 07.18 बजे पर होगा। 22 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) शुरू हो जाएंगे। जानिए आज का पूरा पंचांग…
वलयाकार सूर्य ग्रहण 2020 टाइम (Surya Grahan Timing):
आंशिक सूर्य ग्रहण का प्रारंभ- 09:15 AM
वलयाकार सूर्य ग्रहण प्रारंभ काल- 10:20 AM
परमग्रास- 12:02 PM
वलयाकार सूर्य ग्रहण समाप्ति काल- 01:49 PM
ग्रहण की कुल अवधि- 03 घंटे 28 मिनट
आंशिक सूर्य ग्रहण समाप्ति काल- 03:04
शुभ मुहूर्त: आज का अभिजित मुहूर्त 11:55 AM से 12:51 PM तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:41 PM से 03:37 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 07:04 PM से 07:28 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 07:18 PM से 08:19 PM तक रहेगा।
अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 05:34 PM से 07:18 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 03:50 PM से 05:34 PM तक है। यमगण्ड 12:23 PM से 02:07 PM तक। दुर्मुहूर्त 05:27 PM से 06:23 PM तक। वर्ज्य 09:36 PM से 11:14 PM तक रहेगा।
ग्रीष्म अयनकाल स्थानीय समय:
ग्रीष्म अयनकाल समय – 03:12 ए एम
ग्रीष्म अयनकाल सूर्योदय – 05:24 ए एम
ग्रीष्म अयनकाल सूर्यास्त – 07:22 पी एम
ग्रीष्म अयनकाल दिन की अवधि – 13 घण्टे 58 मिनट्स 11 सेकण्ड्स