आज का पंचांग (18 November 2019, Panchang), Weekly Rashifal: 18 नवंबर, पंचांग और नक्षत्र के लिहाज से ये दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। अगले एक महीने तक ग्रहों की स्थिति बदलने के कारण आपके जीवन पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा। सूर्य की संक्रांति का ख्याल रखते हुए राशि के अनुसार कुछ खास ए​हतियात बरतना होगा। यहां मंगल का संयोग शुक्र के साथ हो रहा है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से राहु के साथ षडाष्टक योग बन रहा है जबकि गुरु, शनि और केतु के साथ इनका प्रतिकूल संबंध बन रहा है।

सूर्य के राशि परिवर्तन ने इस सप्ताह किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ये जानना बेहद जरूरी है। सितारे कहते हैं कि मेष, वृषभ, राशि, कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में खुशखबरी मिलेगी जबकि मिथुन, कर्क, मीन राशि वालों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन हां धनु राशि वाले थोड़ा सचेत रहें। आपको मानसिक कष्ट मिल सकता है।

आज का पंचांग (18 November Panchang) :

सूर्योदय – 06:10 AM
सूर्यास्त – 16:55 PM
चन्द्रोदय – 22:14 PM
चन्द्रास्त – 11:11 AM
शक सम्वत – 1941 विकारी
विक्रम सम्वत – 2076 परिधावी
गुजराती सम्वत – 2076 विरोधकृत्
अमांत महीना – कार्तिक
पूर्णिमांत महीना – मार्गशीर्ष
वार – सोमवार
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि – षष्ठी – 17:10 PM तक उसके पश्चात— सप्तमी
नक्षत्र – पुष्य – 22:22 PM तक
योग – शुक्ल – 01:41 AM, नवम्बर 19 तक
करण – वनिजा – 17:10 PM तक
द्वितीय करण – विष्टी – 04:25 सुबह नवम्बर 19 तक
सूर्य राशि – ​वृश्चिक
चन्द्र राशि – कर्क

शुभ मुहूर्त (18 November (Today) Shubh Muhurat) :

सर्वसिद्धि योग
06:10 to 22:22
रवि योग
06:10 to 22:22
विजय मुहूर्त
13:20 to 14:03
गोधूलि मुहूर्त
16:45 to 17:09
सयाह्ना संध्या
16:55 to 18:15
निशिता मुहूर्त
23:07 to 24:00
ब्रह्म मुहूर्त
28:25+ to 29:18+

अशुभ समय (18 November Ashubh Muhurat):

राहु काल
07:31 to 08:52
गुलिकई काल
12:53 to 14:14
यमगंडा
10:12 to 11:33
दुर मुहूर्त
11:54 to 12:37
14:03 to 14:46
वर्ज्यम
06:47 to 08:21
भद्र काल
17:10 to 28:25+
गांदा मूल
22:22 to 30:11+

पूरे हफ्ते का राशिफल जानने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को नीचे तक पढ़ें—

Live Blog

08:06 (IST)18 Nov 2019
वृषभ राशि वाले भी न बनाएं टूअर प्लान

वृषभ:आर्थिक मामलों में तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र में टेंशन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और कोई खुशखबरी मिल सकती है। टूअर प्लान बनाने में परहेज करें। टालना ही उचित होगा।

08:04 (IST)18 Nov 2019
मेष राशि वाले यात्रा का प्लान न बनाएं

मेष: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और खासतौर पर महिला साथी से काफी सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष में कुछ खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। कहीं की यात्रा का प्लान बनाने में सावधानी रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

19:33 (IST)17 Nov 2019
श्चिक राशि सूर्यदेव की मित्र राशि है

ज्यो​तिष शास्त्र में माना गया है कि वृश्चिक राशि सूर्यदेव की मित्र राशि है। तभी सूर्यदेव और मंगलदेव के बीच गहरी दोस्ती देखी गई है।

Know Impact of Sun Trasition on your Rashifal

19:03 (IST)17 Nov 2019
जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन से अगला एक महीना किसका कैसा जाएगा

16 नवंबर यानी शनिवार की मध्य रात्रि रात 1 बजकर 7 मिनट पर (17 नवंबर) से ही सूर्य अपना राशि स्थान बदल हो चुका है। अब सूर्य अगले एक महीने तक वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।

Click to know Impact on your Rashi