Panchang 16 July 2020: आज कामिका एकादशी व्रत है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन एक खास संयोग भी बन रहा है वो है गुरुवार का। गुरुवार का दिन भी भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस एकादशी व्रत पूजा से भक्तों को विशेष लाभ मिलेगा। सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन भी आज के दिन ही होने जा रहा है। कर्क राशि में जब सूर्य गोचर करता है तब कर्क संक्रांति भी मनाई जाती है। जानिए आज का पूरा पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्तों समेत…
आज के शुभ मुहूर्त: अभिजित मुहूर्त 12:00 PM से 12:55 PM तक रहेगा। अमृत काल 04:16 PM से 06:01 PM तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:45 PM से 03:40 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 07:07 PM से 07:31 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 07:20 PM से 08:22 PM तक रहेगा।
अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 02:10 PM से 03:54 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 09:00 AM से 10:44 AM तक है। यमगण्ड 05:34 AM से 07:17 AM तक। दुर्मुहूर्त 10:09 AM से 11:04 AM तक फिर 03:40 PM से 04:35 PM तक। वर्ज्य 05:49 AM से 07:33 AM तक।
कामिका एकादशी मुहूर्त: एकादशी तिथि का प्रारंभ 15 जुलाई की रात 10:19 PM से होगा और इसकी समाप्ति 16 जुलाई को 11:44 PM पर होगी। व्रत का पारण 17 जुलाई की सुबह 05:57 AM से लेकर 08:19 AM तक किया जा सकता है। हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 05:57 AM का है।
कर्क संक्रांति मुहूर्त: पुण्य काल 05:34 AM से 11:03 AM तक है। महा पुण्य काल 08:45 AM से 11:03 AM तक रहेगा। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश 11:03 AM पर होगा।