Aaj Ka Panchang 10 June 2021: आज का दिन कई कारणों से खास रहने वाला है। आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। सूर्य और चंद्रमा दोनों ही आज वृषभ राशि में विराजमान हैं। जानकारों की माने तो 148 साल बाद ऐसा संयोग 10 जून को बन रहा है जब मकर में वक्री शनि के दौरान शनि जयंती और सूर्य ग्रहण एक साथ पड़े हैं। आज रोहिणी व्रत भी है। जानिए पंचांग अनुसार आज के सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी जरूरी जानकारी…

सूर्य ग्रहण का समय: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। भारत में ये ग्रहण दृष्टिगोचर नहीं होगा। जिस वजह से इसका सूतक काल भी नहीं माना जायेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 41 मिनट पर होगी। ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप, एशिया, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रुस में देखने को मिलेगा।

वट सावित्री व्रत: ये व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन इस व्रत को किया जाता है। वट सावित्री व्रत की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से हो जायेगी और इसकी समाप्ति 10 जून को 4 बजकर 22 मिनट पर होगी। यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2021 Today Live Updates: सूर्य ग्रहण कितने बजे से होगा शुरू, कहां और कैसे देखें लाइव जानिए पूरी डिटेल

शनि जयंती: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि भगवान का जन्मदिन भी मनाया जाता है। मान्यताओं अनुसार शनि देव का जन्म इसी तिथि को हुआ था।

आज के शुभ मुहूर्त: 
ब्रह्म मुहूर्त- 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:22 ए एम से 05:23 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:05 पी एम से 07:29 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:19 पी एम से 08:19 पी एम
अमृत काल- 08:09 ए एम से 09:57 ए एम

आज के अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल- 02:05 पी एम से 03:50 पी एम
यमगण्ड- 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
आडल योग- 05:23 ए एम से 11:45 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:01 ए एम से 10:57 ए एम
गुलिक काल- 08:52 ए एम से 10:36 ए एम, 03:36 पी एम से 04:31 पी एम
वर्ज्य- 06:00 पी एम से 07:47 पी एम
बाण रोग- 01:51 ए एम, जून 11 से पूर्ण रात्रि तक