Guru shukra yuti in Meen 2023: ससभी 9 ग्रह नियत समय में राशियों में गोचर करते हैं, अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। इन ग्रह गोचर और ग्रह युति से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। साथ ही सूर्य भी कुम्भ राशि में स्थित है और शनि के साथ युति कर रहा है।
वहीं, गुरु और शुक्र मीन राशि में युति कर रहे हैं। मीन राशि बृहस्पति की राशि है। इस तरह इन महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति 5 शुभ योग बना रही है। 19 फरवरी 2023 से केदार, शंख, शश, ज्येष्ठ और सर्वार्थसिद्धि योग बने हैं। इस तरह 5 महायोगों का बना दुर्लभ संयोग 700 साल बाद अपना प्रभाव दिखाएगा, इस योग का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि : पंचयोग के फलस्वरूप मिथुन राशि वालों के लिए शुभ काल की शुरुआत होगी। आप जो काम कर रहे हैं वह बन जाएगा। मिथुन राशि के जो जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रमोशन मिलेगा। कामकाज में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए कोई बड़ा अनुबंध तय हो सकता है। फलस्वरूप धन में वृद्धि होगी।
सिंह राशि : पंच महायोग के फलस्वरूप सिंह राशि वालों के लिए शुभ समय शुरू हो गया है। सिंह राशि वालों को जीवन के विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी। उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सिंह राशि वालों के लिए करियर के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों को पंच महायोग से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। कर्मचारियों को वेतन व पदोन्नति में वृद्धि मिलेगी। धनु जो व्यापार करते हैं उनके लाभ में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को पंच महायोग अच्छे परिणाम देगा। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में इस दौरान सुधार होगा। पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे।