हस्त रेखा विशेषज्ञों का कहना है कि हमारे हाथों की रेखाओं को देखकर हमारे बारें में कई बातें बताई जा सकती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से हमारे हाथ में रेखाएं होती हैं, उसी तरह से हमारे हाथ में पर्वत भी होते हैं। हस्त रेखा की भाषा में हथेली के जिस भाग का हिस्सा उठा हुआ होता है उसे पर्वत कहते हैं। जानकारों के मुताबिक हमारे हाथ में चार पर्वत होते हैं। इन्हीं पर्वतों से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्ति के चरित्र के बारे में पता चलता है।
हाथ की सबसे छोटे उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। महिलाओं के बाएं हाथ और पुरुषों के दाएं हाथ की रेखाओं का खास तौर से अध्ययन किया जाता है। हस्त रेखा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हमारे बुध पर्वत पर कोई अशुभ चिन्ह होने से व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आती हैं। व्यक्ति का कोई काम ठीक से पूरा नहीं होता। बुध को शांत करने के लिए उपाय बताए जाते हैं, जिनको अपनाकर आप बुध पर्वत को शांत कर सकते हैं।
जिन लोगों को बुध पर्वत अधिक उभरा होता है। उन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। इन लोगों में दूसरों से काम करवाने की क्षमता होती है। जिन लोगों का बुध पर्वत सामान्य होता है उन लोगों के बारे में हस्त रेखा विशेषज्ञ कहते हैं कि ये लोग किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता बन सकते हैं। ये लोग किसी भी मौके को जल्दी पहचान लेते हैं।
हस्त रेखा विशेषज्ञों का कहना है कि बुध पर्वत पर खड़ी रेखाओं को से व्यक्ति को जीवन सुख से बीतता है। बुध पर्वत के ठीक होने से व्यक्ति को समाज में सम्मान प्राप्त होता है। बुध पर्वत को बुद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इन लोगों के बारें में हस्त रेखा विशेषज्ञ कहते हैं कि ये लोग जीवन में कुछ उल्लेखनीय काम करते हैं। हो सकता है ये लोग किसी बड़े सरकारी पद पर हों।
हस्ते रेखा विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों का बुध कमजोर होता है वो बोलने में ठीक नहीं होते, वहीं जिन लोगों का बुध पर्वत उभरा हुआ दिखाई देता है वो उन लोगों के बोलने की शैली बहुत आकर्षक होती है।
