Shani Rashi Parivartan 2022: शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। 2021 में शनि ने अपनी राशि नहीं बदली है। शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान मकर, धनु और कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। 29 अप्रैल 2022 से शनि कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। जिससे कुछ राशि वालों को शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी तो कुछ राशि वाले इसकी चपेट में आ जायेंगे। जानिए 2022 में क्या रहेगी शनि की चाल।

शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मार्च 2025 तक इस राशि में रहेंगे। इस दौरान कुछ समय के लिए शनि मकर राशि में भी गोचर करेंगे। ऐसा होगा शनि के वक्री होने के कारण। 5 जून 2022 से शनि अपनी वक्री चाल शुरू करेंगे और अपनी उल्टी चाल को चलते हुए ये 12 जुलाई से फिर से मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। इसके बाद मार्गी होकर कुंभ राशि में वापस आ जायेंगे।

2022 में 1 जनवरी से लेकर 28 अप्रैल तक शनि मकर राशि में रहेंगे। इस दौरान मकर, धनु और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। जबकि मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। फिर 29 अप्रैल को शनि अपनी राशि बदलेंगे। 2022 में 29 अप्रैल से लेकर 11 जुलाई तक शनि कुंभ राशि में रहेंगे। इस दौरान कुंभ, मकर और मीन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी तो कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या। यानी इस अवधि में धनु जातक शनि साढ़े साती से मुक्त हो जायेंगे और तुला और मिथुन वाले लोग शनि ढैय्या से। (यह भी पढ़ें- शादी करने से डरते हैं इन 4 राशि के लोग, इन्हें सोलमेट खोजने में लग जाते हैं कई साल)

12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक शनि मकर राशि में रहेंगे। इस दौरान मकर, धनु और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।