14 October 2021 Lucky Zodiac Sign (Mahanavami Rashifal): नवरात्रि (Navratri) में महानवमी (Mahanavami) का दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध करते देवी देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। महानवमी 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन कई लोग अपने घरों में हवन करते हैं। साथ ही कन्या पूजन के लिए भी ये दिन विशेष माना जाता है। जानिए महानवमी किन राशि वालों के लिए विशेष तौर पर शुभ साबित होने वाली है।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए 14 अक्टूबर का दिन खास रहने वाला है। माता दुर्गा की विशेष कृपा रहने से आपको अपने हर काम में सफलता हासिल होने के प्रबल आसार रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। शाम तक कोई सुख समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृषभ राशि: आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी ऐसी समस्या का हल हो सकता है जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान थे। अचानक से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार का माहौल भक्तिमय और खुशनुमा बना रहेगा। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार करियर में सबसे जल्दी सफलता हासिल करते हैं इन 4 राशि के लोग, देखें क्या आपकी राशि भी इसमें है?)
कर्क राशि: इस राशि के जातकों पर भी मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। जीवन में सुख, धन और वैभव के बढ़ने की प्रबव संभावना है। आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। (यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में ऐसी रेखाएं और निशान बनाते हैं व्यक्ति को भाग्यशाली, धन-दौलत से भरा रहता है जीवन)
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी महानवमी का दिन बेहद खास रहेगा। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। (यह भी पढ़ें- धनु, मकर और कुंभ राशि वालों में से सबसे पहले किसे मिलेगी शनि साढ़े साती से मुक्ति? जानिए)