Budh Rashi Parivartan November 2021: धनतेरस (Dhanteras) के दिन यानी 2 नवंबर को बुध ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। ये ग्रह व्यक्ति के संचार कौशल और बुद्धि का कारक माना जाता है। तुला बुध की मित्र राशि है। इस राशि में बुध 22 नवंबर तक गोचर करेगा इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जायेगा। तुला राशि में बुध का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहेगा तो कुछ के लिए मुश्किलें पैदा करने वाला साबित होगा।
मेष: 2 नवंबर से 22 नवंबर तक का समय आपके लिए कई अवसर लेकर आएगा। भविष्य में बेहतर परिणामों के लिए कोई भी निर्णय बड़ी ही सावधानी से लें। साझेदारी के काम में जबरदस्त मुनाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। बेवजह के खर्चे करने से बचें।
वृषभ: इस दौरान किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाने में आप कामयाब रहेंगे। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्य से कोई काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।
मिथुन: इस गोचर के दौरान आपकी रचनात्मक क्षमताओं में वृद्धि होगी। धन से संबंधी कोई समस्या नहीं आने वाली है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनती हुई दिखाई दे रही है।
कर्क: स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। यात्रा के दौरान लाभ प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर समृद्ध होंगे। करियर को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। धन संबंधी मामलों को लेकर ये महीना शानदार रहने वाला है।
सिंह: इस अवधि में काम के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार का विस्तार करेंगे। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। (यह भी पढ़ें- शनि की बदलेगी चाल तो इस राशि वालों पर शुरू हो जाएगी शनि साढ़े साती)
कन्या: इस राशि के लोगों के लिए यह समय कुछ न कुछ लाभ देने वाला साबित होगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला: कार्यस्थल पर वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस अवधि में कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। भाग्य आपके साथ है। इस अवधि में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है।
वृश्चिक: इस दौरान आप सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ये अवधि करियर में आपको फायदेमंद साबित होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।
धनु: इस दौरान आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर चुनौती का अच्छे से सामना कर सकेंगे। नये काम की शुरुआत करेंगे। इस अवधि में लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। धन की बचत करने में सफल रहेंगे।
मकर: आपके लिए ये समय फलदायी साबित होगा। करियर के लिए ये बहुत ही अच्छा समय है। इस दौरान किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का भरपूर साथ मिलेगा।
कुंभ: इस गोचर के दौरान आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। वित्तिय लाभ की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- नवंबर में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस राशि और नक्षत्र के लोग सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित)
मीन: काम के मोर्चे पर आप सफल रहेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगे जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।