Dream Interpretation: सपनों की रहस्यमयी दुनिया में कब और क्या हो जाए कोई नहीं जानता। सपनों पर हमारा बस नहीं होता, हर इंसान सोने के बाद सपने देखता है। सपने अच्छे और बुरे कई प्रकार के होते हैं, कुछ सपने बहुत डरावने होते हैं तो कुछ अच्छे सपने होते हैं। सपने देखना सामान्य बात है, लेकिन सपने हमें कुछ संकेत देते हैं, जिनका उल्लेख स्वप्न शास्त्र में किया गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में होने वाली घटनाएं शुभ और अशुभ संकेत देती हैं। आइए जानते हैं शुभ संकेत देने वाले सपनों के बारे में-
ऐसे सपने शुभ संकेत देते हैं
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मंदिर देखना या मंदिर के पुजारी से प्रसाद के रूप में नारियल, मिठाई आदि लेना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको महादेव की कृपा प्राप्त होगी। इसी तरह अगर आप सपने में भगवान महादेव का मंदिर देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा। अगर आप सपने में आम का पेड़ देखते हैं तो यह आपके जीवन में उन्नति का संकेत है।
सपने में पहाड़ पर चढ़ना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पहाड़ पर चढ़ना भी शुभ होता है। इसका संकेत होता है कि जगतपिता शिव की अपके ऊपर कृपा होने वाली है। जिससे आपके हर बिगड़े हुए कार्य पूरे सकते हैं। सपने में गाय का दूध देखना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह आपकी आर्थिक समृद्धि में वृद्धि को दर्शाता है।
सपने में गुलाब का फूल देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में गुलाब का फूल देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई शुभ समाचार आने वाला है, साथ ही लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई कार्य पूरा हो सकता है। इसके अलावा सपने में तोता का दिखाई देने भी स्वप्न शास्त्र के मुताबिक शुभ होता है, इस सपने का संकेत होता है कि जीवन में प्रगति होने वाली है। साथ ही आपके जीवन से जुड़े शुभ कार्यों की शुरुआत होने वाली है।
सपने में सेब का दिखाई देना
स्वपन शास्त्र के मुताबिक सपने में सेब का दिखाई देना बहुत ही शुभ स्वप्न होता है। इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति दीर्घायु होगा और उसे व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही यदि किसी विवाहित स्त्री को यह सपना आता है तो इसका पुत्र के जन्म से संबंध होता है।