October Horoscope 2021: अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 2 अक्टूबर को शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। 22 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर को होगा। शनि और गुरु मकर राशि में मौजूद रहेंगे। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए ये महीना 4 राशि वालों के लिए शुभ रहने के संकेत मिल रहे हैं। ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों को करियर के क्षेत्र में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।

मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना खास रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। मेहनत के अनुसार अच्छा फल प्राप्त होगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। सफलता पाने के नए द्वार खुलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि के जातकों के भी कामकाज के दृष्टिकोण से महीना अच्छा दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छठे भाव के स्वामी बृहस्पति के शनि के साथ सप्तम भाव में होने से करियर में अच्छे योग बनेंगे। काम की अधिकता रहेगी। लेकिन आप अपने सभी कार्य समय से पूरा कर पायेंगे। पदोन्नति के आसार रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। इस महीने आप उत्साह और आत्मबल से भरे रहेंगे। (यह भी पढ़ें- शनि 2022 तक इस राशि वालों को सबसे अधिक करेंगे परेशान, क्योंकि चल रहा है शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण)

सिंह राशि वाले जातकों के करियर के लिए भी ये महीना काफी शुभ दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। महीने के बीच में आते आते धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। परिश्रम से आय के नए अवसर बनाने में आप सफल रहेंगे। धनागमन होता रहेगा। (यह भी पढ़ें- अक्टूबर में इस राशि वालों के धन भाव पर रहेगी शनि की दृष्टि, बैंक बैलेंस बढ़ने के आसार)