October Horoscope 2021: अक्टूबर का महीना शुरू होने में अब कुछ दिन शेष रह गए हैं। ये महीना कई राशि वालों के लिए खास होने वाला है। लेकिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए अक्टूबर 4 राशि वालों के लिए सबसे शुभ रहने के आसार रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन राशियों के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन कमाने के लिए किए गये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से हर क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी।

मिथुन: इस राशि के जातकों के आर्थिक मामलों के लिए ये महीना अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता भी अवश्य मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। धन निवेश करने के लिए सही समय है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं।

कर्क: आर्थिक दृष्टि से ये महीना आपके लिए भी अच्छा रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नये अवसर खुल सकते हैं। अन्य माध्यमों से भी धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी का काम करने वालों को लाभ मिलेगा। (यह भी पढ़ें- शनि के मार्गी होते ही इन 3 राशियों की बदल सकती है किस्मत, धन धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार)

सिंह: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा बनेगी। भाग्य मजबूत रहेगा।

कन्या: धन-धान्य में जबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में विस्तार होगा। लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। नए संपर्क बनेंगे और उनसे लाभ की प्राप्ति होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। (यह भी पढ़ें- ज्योतिषशास्त्र अनुसार अपनी मेहनत से धनवान बनते हैं इन 3 राशि के लोग, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल)