2019 October Month Festival:अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि से शुरू हुआ ये महीना धार्मिक दृष्टि से काफी अहम रहने वाला है। क्योंकि इस माह नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, दिपावली, छठ और अनेक ऐसे ही मुख्य त्योहार और व्रत पड़ने वाले हैं। महीना के पहले सप्ताह में नवरात्र, अष्टमी (ये 6 अक्टूबर को पड़ रही है), दूसरे सप्ताह में नवमी (ये 7 अक्टूबर को है), विजया दशमी यानी दशहरा (ये पर्व 8 अक्टूबर को मनाया जायेगा) और पापांकुशा एकादशी (9 अक्टूबर को है मनाई जायेगी)।

इसके बाद दूसरे सप्ताह में सुहागिन औरतों का मुख्य व्रत करवा चौथ (17 अक्टूबर को है) रखा जायेगा। तीसरे हफ्ते में दीपावली (27 अक्टूबर) और इसके बाद भाई दूज, छठ आदि त्योहार मनाये जायेंगे। इस महीने पड़ने वाले त्योहारों की तारीख और महत्व जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए इस ब्लॉग पर…

Live Blog

10:27 (IST)04 Oct 2019
शरद पूर्णिमा कब?

13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती और मीरबाई जयंती मनाई जाएगी। इस दिन कोजागर व्रत भी किया जाता है। इसके अगले ही दिन यानी 14 अक्टूबर से कार्तिक महीना शुरू हो जाएगा।

09:58 (IST)04 Oct 2019
अक्टूबर महीने के त्योहार

काली चौदस
26 अक्टूबर, 2019,  शनिवार

हनुमान पूजा
26 अक्टूबर, 2019,  शनिवार

नरक चतुर्दशी
27 अक्टूबर, 2019, रविवार

दीवाली
27 अक्टूबर, 2019,  रविवार

कार्तिक अमावस्या
28 अक्टूबर, 2019,  सोमवार

गोवर्धन पूजा
28 अक्टूबर, 2019, सोमवार

भैयादूज
29 अक्टूबर, 2019, मंगलवार

विनायक चतुर्थी
31 अक्टूबर, गुरूवार

09:57 (IST)04 Oct 2019
कब पड़ेगा कौन सा त्योहार...

सरस्वती पूजा
5 अक्टूबर, 2019, शनिवार

मासिक दुर्गाष्टमी
6 अक्टूबर, 2019, रविवार

महानवमी
7 अक्टूबर, 2019, सोमवार

बुद्ध जयंती
7 अक्टूबर, 2019, सोमवार

दुर्गा विसर्जन
8 अक्टूबर, 2019,  मंगलवार

विजयदशमी
8 अक्टूबर, 2019, मंगलवार

पापांकुशा एकादशी
9 अक्टूबर, 2019,  बुधवार

द्वादशी
10 अक्टूबर, 2019, गुरूवार

प्रदोष व्रत
11 अक्टूबर, 2019, शुक्रवार

अश्विन पूर्णिमा, अमृत पूर्णिमा
13 अक्टूबर, 2019, रविवार

अश्विन पूर्णिमा व्रत
13 अक्टूबर, 2019, रविवार

वाल्मीकि जयन्ती
13 अक्टूबर, 2019, रविवार

कार्तिक मास के व्रत-नियम प्रारम्भ
13 अक्टूबर, 2019, रविवार

मासिक कार्तिगाई
16 अक्टूबर, 2019, बुधवार

करवाचौथ
17 अक्टूबर, 2019, गुरुवार

तुला संक्रांति
18 अक्टूबर, 2019, शुक्रवार

रोहिणी व्रत
18 अक्टूबर, 2019,  शुक्रवार

कालाष्टमी
21 अक्टूबर, 2019,  सोमवार

रमा एकादशी
24 अक्टूबर , 2019, गुरूवार

धनतेरस
25 अक्टूबर, 2019,  शुक्रवार

प्रदोष व्रत
25 अक्टूबर, 2019, शुक्रवार

मासिक शिवरात्रि
26 अक्टूबर, 2019, शनिवार

15:55 (IST)03 Oct 2019
दुर्गा अष्टमी और नवमी कब?

दुर्गा अष्टमी 06 अक्टूबर दिन रविवार को मनाई जायेगी। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की अराधना की जाती है। दुर्गा नवमी 07 अक्टूबर, दिन सोमवार को मनाई जायेगी। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की जाती है। दोनों ही दिन कन्या पूजन किया जाता है।

15:21 (IST)03 Oct 2019
शरद पूर्णिमा, कोजागरा व्रत (13 अक्टूबर, रविवार)

हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा शरद पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। ज्‍योतिषशास्त्र के अनुसार, पूरे साल में केवल इसी दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता है इस रात्रि को चन्द्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। तभी इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रात भर चांदनी में रखने का विधान है।

14:08 (IST)03 Oct 2019
नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती (26 अक्टूबर, शनिवार) को

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी अथवा नरक चौदस के नाम से जाना जाता है। ये चौदस दीपावली के एक दिन पहले पड़ती है, इसलिए इसे छोटी दीपावली के नाम से भी जानते हैं। इस बार छोटी दीपावली 26 अक्टूबर, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। इस नरक चतुर्दशी को मुक्ति प्राप्ति का पर्व कहा जाता है। इसी दिन हनुमान जयंती भी पड़ रही है, इस बार दो शुभ नक्षत्रों के संयोग से हनुमान जन्मोत्सव का पर्व दो बार मनाया जाएगा। कुछ जगह चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर, तो कई जगह कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को बजरंग बलि का जन्मदिन मनाते हैं, जबकि धार्मिक पुराणों में दोनों ही तिथियों का उल्लेख मिलता है।

13:24 (IST)03 Oct 2019
कब है गोवर्धन पूजा?

गोवर्धन पूजा कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन की जाती है। इस साल यह पूजा 28 अक्टूबर को सोमवार के दिन की जाएगी। शास्त्रों के अनुसार गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी माना गया है। इसकी वजह है जैसे दीपावली पर देवी लक्ष्मी सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं, उसी तरह गौमाता भी हमें स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। इस कारण लोग गौमाता के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए गोर्वधन पूजा में प्रतीक स्वरूप गाय की पूजा करते हैं।

12:35 (IST)03 Oct 2019
छठ पर्व आरंभ नहाय खाय (31 अक्टूबर, गुरुवार)

अक्टूबर महीना खत्म होने के साथ ही छठ पर्व का आरंभ हो जायेगा। ये त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू हो जाता है। छठ पूजा का त्योहार भले ही कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है लेकिन इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय खाय के साथ होती है। इस साल नहाय खाय तिथि 31 अक्टूबर को गुरुवार के दिन पड़ेगी और इस तरह छठ का त्योहार शुरू हो जाएगा। इस दिन व्रत करने वाले लोग स्नान के बाद नए कपड़े पहनते हैं। घर के सभी लोग व्रती के भोजन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। 

12:01 (IST)03 Oct 2019
कब है भाईदूज?

बहन भाई के प्रेम का प्रतीक भाईदूज त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस बार भाई दूज का पर्व 29 अक्टूबर मंगलवार के दिन पड़ रहा है। भाई दूज दीपावली के दो दिन बाद पड़ता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की खुशहाली के लिए कामना करते हुए उनके माथे पर रोली चंदन का तिलक करती हैं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। जो भाई के प्रति बहन के अगाध प्रेम और स्नेह को दर्शाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन यमराज बहनों द्वारा मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

11:08 (IST)03 Oct 2019
धनतेरस किस दिन?

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 25 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यतानुसार, भगवान धन्वन्तरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत से भरा कलश था, इसलिए ही इस दिन बर्तन खरीदना या सोने-चांदी खरीदने का रिवाज है। इसके अलावा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को बछ बारस का त्योहार भी पड़ता है। धनतेरस वाले दिन गोवत्स द्वादशी का पर्व भी मनाते हैं। इस अवसर पर गाय और बछड़े की पूजा की जाती है।

10:40 (IST)03 Oct 2019
24 अक्टूबर को रमा एकादशी...

कार्तिक माह में पड़ने वाली एकादशी धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी तरह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रमा एकादशी के व्रत का विधान है। शास्त्रों के अनुसार रमा एकादशी के व्रत को रखने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और परम सौभाग्य की प्राप्ति होती है। रमा एकादशी के व्रत में भगवान विष्णु के पूर्णावतार केशव रूप की विधिवत धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्पों से पूजा की जाती है। शास्त्रों में विष्णुप्रिया तुलसी की महिमा अधिक है इसलिए इस व्रत में तुलसी पूजन करना और तुलसी की परिक्रमा करना अति उत्तम है।

09:49 (IST)03 Oct 2019
अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami Date 2019)

अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन किया जाता है। इस बार ये दिन 21 अक्टूबर को पड़ रहा है। पुत्रवती महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण है। माताएं अहोई अष्टमी के व्रत में दिन भर उपवास रखती हैं और शाम के समय तारे दिखाई देने के समय होई का पूजन करती हैं। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं घर की दीवार पर अहोई का चित्र बनाती हैं और उसमें आठ कोष्ठक वाली एक पुतली बनाती हैं। इस व्रत में माता पार्वती के अहोई स्वरूप से संतान प्राप्ति और संतान की समृद्धि के लिए प्रार्थना और व्रत रखा जाता है।

09:29 (IST)03 Oct 2019
अक्टूबर में आने वाले त्योहारों और व्रत की लिस्ट...

5 अक्तूबर - सरस्वती पूजा, महानिशा पूजा, नवपत्रिका पूजा, नवपद ओली आरंभ, नवरात्रि पांचवा दिन
6 अक्तूबर - दुर्गा महाष्टमी, महानवमी व्रत, नवरात्रि छठ दिन
7 अक्तूबर - सरस्वती विसर्जन, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती, नवरात्रि सातवां दिन
8 अक्तूबर - दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विजयादशमी
9 अक्तूबर - पापांकुशा एकादशी व्रत
10 अक्तूबर - पद्मनाभ द्वादशी व्रत
11 अक्तूबर - प्रदोष व्रत
13 अक्तूबर - आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
14 अक्तूबर - कार्तिक माह आरम्भ
17 अक्तूबर - करवा चौथ व्रत, तुला संक्रांति, रोहिणी व्रत
21 अक्तूबर - अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी, कालाष्टमी
24 अक्टूबर - रमा एकादशी व्रत
25 अक्टूबर - प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, यम दीपम
26 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, हनुमान जन्म लग्न पूजा
27 अक्टूबर - दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका,चोपड़ा पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या
28 अक्टूबर - कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर - भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चन्द्र दर्शन
31 अक्टूबर- सूर्यषष्ठी (छठ) व्रत आरंभ, नाग चतुर्थी, नहाय खाय

11:01 (IST)02 Oct 2019
करवा चौथ व्रत 2019 कब?

यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखती हैं। इस साल यह व्रत 17 अक्टूबर को मंगलवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा दिन भर निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कुमार कार्तिकेय आदि देवताओं की षोडशोपचार विधि से पूजा की जाती है। महिलाएं चंद्रमा पूजन, दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं।

10:33 (IST)02 Oct 2019
पापांकुशा एकादशी कब?

पापांकुशा एकादशी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कहते हैं। इस एकादशी का महत्त्व स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था। इस एकादशी के दिन भगवान ‘पद्मनाभ’ की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन मौन रहकर भगवान का स्मरण करना चाहिए। जो लोग व्रत नहीं रखते हैं उन्हें मौन रहकर भोजन करना चाहिए।

10:15 (IST)02 Oct 2019
आज है ललिता पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरा​त्रि की पंचमी तिथि को ललिता पंचमी व्रत या उपांग ललिता पंचमी व्रत होता है। इस दिन ललिता देवी की पूजा की जाती है। ललिता देवी को त्रिपुर सुंदरी या षोडशी के नाम से भी जाना जाता है। यह 10 महाविद्याओं में से एक हैं। यह व्रत खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रचलित है।

ललिता पंचमी व्रत मुहूर्त
पंचमी तिथि प्रारंभ: दिन में 11:40 से।
पंचमी तिथि अंत: 03 अक्टूबर को दिन में 10:12 बजे।
राहुकाल: दोपहर 12:28 बजे से 01:57 बजे तक।

10:03 (IST)02 Oct 2019
Dussehra Date 2019

दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान राम ने इस दिन रावण का वध किया था। असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाए जाने वाले इस त्योहार को विजया दशमी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा की जाती है। इस साल दशहरे का त्योहार 8 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। इसी दिन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक की ओर प्रस्थान करती हैं।