Numerology: महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। ये अंक शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र प्रेम, शान्ति, भौतिक सुख, भोग विलासिता, सौन्दर्य, संपन्नता, कला शोहरत, काम वासना और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। मूलांक 6 वाले व्यक्ति देखने में सुंदर होते हैं। अमूमन इन लोगों को देर से बुढ़ापा आता है। ये लोग कलाप्रेमी होते हैं। इन लोगों में सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है। जानिए इस मूलांक वालों की लव लाइफ, आर्थिक लाइफ से लेकर मैरिज लाइफ तक का हाल…

मूलांक 6 वाले लोग सुंदर कपड़े पहनने और बन-ठनकर रहने के शौकिन होते हैं। ये लोग अपने जीवन में भौतिक सुखों का खूब आनंद उठाते हैं। ये लोग विश्वसनीय, शांति प्रिय, दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान और हंसमुख होते हैं। इन लोगों में दूसरों को सम्मोहित करने का गुण होता है। ये लोग दूसरों की मदद करने वाले और होते हैं।

ये लोग अधिकतर उत्तम विद्या प्राप्त करते हैं। संगीत एवं चित्रकला में इनकी अच्छी रुचि होती है। कई बार इनकी पढ़ाई में रुकावटें आती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाये तो ये हमेशा एक जैसी नहीं रहती। ये लोग खर्च भी जरूरत से ज्यादा करते हैं। लेकिन ये निरंतर प्रयास से धनी भी बन जाते हैं। इन लोगों को धन संपत्ति को लेकर अदालती मामलों का भी सामना करना पड़ता है। इन 4 राशि के लोग माने जाते हैं स्वार्थी, दोस्ती में कभी भी कर सकते हैं दगाबाजी

इन लोगों के पारिवारिक संबंध बहुत अच्छे नहीं रहते। किसी न किसी कारण इनका दूसरों से विवाद होता रहता है। लेकिन मित्रता करने में ये लोग माहिर होते हैं। दोस्तों के लिए ये कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों के प्रेम संबंध कई बार लंबे समय तक नहीं टिकते। क्योंकि ये सुंदरता को देखकर तुरंत ही प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन धीरे-धीरे इन्हें अपनी गलती का अहसास होने लगता है। ये लोग आंतरिक सुंदरता से ज्यादा बाहरी सुंदरता पर ध्यान देते हैं। हालांकि इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से 7 राशि वालों का होगा भाग्योदय, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

मूलांक 6 वाले शुक्र ग्रह से संबंधित काम करते हैं तो ये अधिक सफल होते हैं। जैसे कला, आभूषण या वस्त्रों के व्यापार में इन्हें सफलता मिलते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा सोने चांदी हीरे, फिल्म, नाटक, रंगमंच आदि से संबंधित काम भी इनके लिए शुभ रहते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या, जानिए डेट