जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है उनका भाग्यांक 9 होता है। इस मूलांक वाले लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग बेहद ही परिश्रमी और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में उत्साह और ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती। ये लोग शरीर से बलवान होते हैं और किसी भी परेशानी से घबराते नहीं है। मूलांक 9 वाले जातक प्राय इंजिनियर और डाक्टर के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं।

इन लोगों के मित्रों की संख्या भी अधिक होती है। इन्हें हंसी-मजाक करना काफी अच्छा लगता है। ये थोड़े चुलबुले स्वभाव के भी होते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। इस मूलांक वाले लोग जीवन में संघर्ष के बाद अच्छी सफलता हासिल करते हैं। खेल कूद, सेना, पुलिस सेवा (IAS, IPS) से संबंधी क्षेत्रों में इनका प्रदर्शन अच्छा रहता है। आपके अंदर साहस की कोई कमी नहीं होती।

आपके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती रहती हैं। आप ऐसा जीवन साथी चाहते हैं जो हमेशा आपके अनुसार चले। भाई-बहनों के साथ वैचारिक भिन्नता होने के कारण मनमुटाव होने की स्थितियां बनती रहती है। आपको गिरने से चोट लगने के आसार रहते हैं। आपको अपना मान सम्मान सबसे अधिक प्रिय होता है और अगर मान सम्मान न मिले तो आप बौखला जाते हैं। आप चुनौतियों को हमेशा स्वीकार करते हैं। आप किसी के अधीन काम करना पसंद नही करते। यहां देखें किन राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती और कब इन्हें मिलेगी मुक्ति

मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इनके पास जमीन जायदाद भी खूब होती है। इन्हें अकसर विरासत में जमीन मिलती है। ससुराल पक्ष से भी इन्हें आर्थिक लाभ मिलता है। लेकिन ये लोग दूसरों को दिखाने के चक्कर में अपनी आय से अधिक भी खर्च कर देते हैं। इस मूलांक वालों की तरफ हर कोई आकर्षित हो जाता है। राजनीति, धर्म और समाज-सुधार आदि क्षेत्रों में ये लोग अत्यधिक सफलता प्राप्त करते हैं। महीने की इस तारीख में जन्मे लोगों के पास जमीन जायदाद होती है भरपूर, लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर ये…

शुभ महीना– सितंबर, जून
शुभ दिन– रविवार, मंगलवार, सोमवार और गुरुवार
शुभ तारीख– 9,18 तथा 27
शुभ रंग– लाल व गुलाबी, नारंगी