Numerology Prediction Number 1: अंक ज्योतिष का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अनुसार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और लाइफ के बारे में जाना जा सकता है। किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख में जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 होता है। इस अंक वाले लोगों पर सूर्य ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव होता है। ये लोग अपनी मेहनत से सूर्य की तरह अपने चारों ओर चमक फैलाने में सक्षम होते हैं। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बर्थ डेट का मूलांक भी नंबर 1 है। यहां तक की मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का जन्मदिन भी 1 नवंबर को आता है।
नंबर 1 वाले व्यक्ति काफी ईमानदार माने जाते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता गजब की होती है। ये लोग अति महत्वाकांक्षी, स्वकार्य में दक्ष, विचार प्रधान और समय के साथ सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं। ये लोग कर्मप्रधान, बात के धनी, अडिग और सैद्धान्तिक होते हैं। मूलांक 1 वाले व्यक्ति किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। ये कमोबेश जिद्दी, अहंकारी और स्वार्थी हो सकते हैं। इस तारीख में जन्मे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, दुनिया के सबसे अमीर शख़्स का भी यही है बर्थ डेट
ये लोग निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। ये जीवन में आने वाली किसी भी कठिनाइयों का डट का सामना करते हैं। मूलांक 1 वाले अपने जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनका उत्साही स्वभाव इन्हें जीनव की हर परीक्षाओं में सफलता दिलाता है। इनका प्रेम सम्बन्ध स्थायी रहता हैं। ये चाहते हैं कि इनका जीवन साथी धैर्यवान और वफादार हो। ये अपनी संतान को बहुत चाहते हैं लेकिन अपने प्यार को प्रकट नहीं कर पाते। मूलांक 1 वाले जातकों के व्यवहार में उदारता और दयालुता का भाव छिपा होता है।
इन लोगों की आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो सामान्य तौर पर इनकी आर्थिक लाइफ अच्छी रहती है। इनको धन की कमी नहीं होती। ये लोग अपनी शान-शौकत में भी काफी धन खर्च करते हैं। ये लोग जहां रहते हैं वहां मुखिया की भूमिका निभाते हैं। इनके अधिकांशत मित्र 2, 3, 9 मूलांक वाले ही होते हैं। ये माना जाता है दुनिया का सबसे लकी नंबर, भाग्यशाली होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग
इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो ये अच्छे बिजनेसमैन, प्रबंधक, I.A.S या P.C.S अधिकारी और नेता भी बन सकते हैं। इनके लिए लकी दिन रविवार व सोमवार है साथ ही लकी रंग पीला, सुनहरा या नारंगी है।