Numerology: अंकज्योतिष अनुसार आप किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसके व्यक्तित्व से लेकर उसके जीवन के बारे में भी काफी कुछ पता लगा सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 6 वालों की जो आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। ये लोग अपनी बातों और व्यवहार से किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खीचने में माहिर होते हैं। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। इनकी जन्म डेट का मूलांक भी 6 बनता है।

नंबर 6 के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। जो प्रेम और शांति का प्रतीक हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति शरीर से मजबूत और देखने में सुंदर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों का बुढ़ापा जल्दी दिखाई नहीं देता। ये लोग कला प्रेमी होते हैं और सौंदर्य के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इस मूलांक वाले लोगों को विश्वसनीय और शांति प्रिय भी माना जाता है। ये किसी को भी सम्मोहित कर लेते हैं। इनमें दया भावना कूट-कूट के भरी होती है।

इन लोगों की शिक्षा अमूमन अच्छी होती है। ये अपने प्रयासों से लाइफ में धन भी खूब कमाते हैं। लेकिन इन्हें आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये पैसा खर्च करने के भी शौकिन होते हैं। जिस कारण इनका कई बार खर्चा आय से अधिक भी हो जाता है। इन लोगों के मित्र भी काफी बनते हैं। जो इनका हर मोड़ पर साथ देने के लिए भी तैयार रहते हैं। महीने की इस तारीख में जन्मे लोगों के पास जमीन जायदाद होती है भरपूर, लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर ये…

इन लोगों का नेचर मिलनसार होता है। लेकिन फिर भी इन्हें जीवन में कई बार अपनों से धोखा मिलने के आसार रहते हैं। फिल्म, नाटक, खान-पान, वस्त्र और आभूषण से संबंधित काम में इन्हें ज्यादा सफलता मिलने के आसार रहते हैं। साथ ही सोने, चांदी और हीरे से जुड़ा व्यापार इन्हें खूब तरक्की दिलाता है। इनकी मूलांक 6, 15 और 24 वालों से अच्छी निभती है। साथ ही 2, 3 और 9 मूलांक वाले भी इनके लिए अच्छे रहते हैं। हल्का नीला, हल्का गुलाबी व सफेद रंग आपके लिए सबसे शुभ माना गया है। इस बर्थ डेट वाले लोग जन्मजात होते हैं कलाकार, महानायक अमिताभ बच्चन के जन्म की भी यही है तारीख