Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख का हुआ हो उनका मूलांक 3 बनता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं। ये लोग बड़े ही स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये लोग अगर एक बार किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसे करके ही दम लेते हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की जन्म तारीख 12 जनवरी है जिसका मूलांक 3 बनता है।
मूलांक 3 वालों को अपनी लाइफ में किसी का बेवजह हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। इन्हें अपनी स्वतंत्रता सबसे प्रिय है जिससे ये बिल्कुल भी समझौता नहीं कर सकते। इस मूलांक वाले व्यक्ति साहसी, संघर्षशील, श्रमजीवी, वीर, शक्तिशाली और कष्टों से हार न मानने वाले होते हैं। ये अति महात्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही अच्छे विचारक और दूरदर्शी होते हैं। ये शांतिप्रिय, कोमल हृदय और सत्य की राह पर चलने वाले होते हैं। मूलांक 3 वालों में नेतृत्त्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनमें आध्यात्मिकता का भाव भरा होता है। ये प्रत्येक स्थिति में अपने आप को खुश रखने की कोशिश करते हैं।
इस मूलांक के लोग बड़े ही अध्यनशील होते हैं और पढ़ने लिखने में चतुर होते हैं। इनकी विज्ञान व साहित्य में अच्छी रूचि होती है। इन्हें घुड़सवारी व निशानेबाजी का अच्छा शौक होता है। इनकी आरम्भिक उम्र में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती लेकिन समय के साथ-साथ ये धनवान बनते जाते हैं। पैसे कमाने के इनके एक से अधिक साधन होते हैं। धन संपत्ति को लेकर इन्हें कई बार मुकदमेबाजी का सामना भी करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- इन 4 राशि वालों को आता है जबरदस्त गुस्सा, इनसे बेवजह न उलझें
यदि इनके सम्बंधों की बात की जाय तो ये लोग अपने भाई बहनों के लिए काफी कुछ करते हैं। मूलांक 3, 6, 9 वाले इनके करीबी मित्र होते हैं। इन्हें दोस्तों से सदैव हानि व विश्वासघात की सम्भावना रहती हैं। यदि इनके विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो इनके प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते, लेकिन इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता हैं। मूलांक 3 वाले सेना, प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत-नेता, लेखक, अध्यापक, डिजायनर, सेल्समेन, प्रोफेसर, बैंको में अधिकारी तथा धार्मिक नेता आदि बनते हैं। यह भी पढ़ें- इन 2 राशि के जातक शनि ढैय्या से हैं पीड़ित, देखें कहीं आपकी राशि भी तो इसमें शामिल नहीं?