टोक्यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympics 2021) में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया। इन्होंने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज चोपड़ा की कामयाबी पर पूरा देश गर्व कर रहा है। बता दें कि नीरज का बर्थ मूलांक 6 है। नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 में हुआ था। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोग हमेशा ऊंची सोच रखते हैं और लाइफ में अपनी एक अलग पहचान बनाने के इच्छुक होते हैं। ये अपनी जिंदगी शानो-शौकत के साथ जीना पसंद करते हैं। जानिए इस मूलांक वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी…
जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। अंक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोग देखने में काफी आकर्षक होते हैं। ये राजा के समान अपना जीवन जीना पसंद करते हैं। ये लोग कड़ी मेहनत करके लाइफ में कुछ भी हासिल करने में सक्षम माने जाते हैं। मूलांक 6 वाले आमतौर पर अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखाई देते हैं।
ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं में काफी धन खर्च करते हैं। इनके पास पैसों का शायद ही कभी अभाव हो। इन लोगों में सलीकेदार कपड़े पहनने और बन-ठनकर रहने की प्रवृत्ति गहरी होती है। ये अरने जीवन का सही आनंद उठाते हैं। इन्हें शांति काफी प्रिय होती है। ये लोग दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान, और हंसमुख होते हैं।
मूलांक 6 वाले लोग काम को समय पर पूरा करना पसंद करते हैं। इन्हें आलस्य बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये हर समय एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ करते रहते हैं। ये अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रायस करते हैं। इन्हें जीवन में अनेक सफलताएं हासिल होने के आसार रहते हैं। समाज में इन्हें काफी प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि हासिल होती है। (यह भी पढ़ें- बुध ने सिंह राशि में किया प्रवेश, 6 राशि वालों को नौकरी में सफलता के बन रहे योग)
मूलांक 6 वाले जातक राजनीति, ट्रांसपोर्ट, ट्रेवलिंग, थियेटर, रेसलिंग, टीवी शो, समाज कल्याण, संगीत, कला, सोने चांदी हीरे आदि से संबंधित काम, खान-पान आदि से जुड़े काम में अपना करियर बना सकते हैं। इस मूलांक के लोग एक उत्तम अधिकारी के पद पर भी काम कर सकते है। (यह भी पढ़ें- राज कुंद्रा पर चल रही है शनि ढैय्या, जानें तुला राशि वालों को शनि कब तक करेंगे परेशान)